एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई और विभिन्न विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डीसी ने निर्देश दिए कि पड्डल मैदान में सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, क्योंकि यह राज्य का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी ड्यूटी का गंभीरता से निर्वहन करें। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अडानी एग्री फ्रेश वर्कर्स यूनियन, संबद्ध सीटू ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोडों के खिलाफ गेट मीटिंग कर प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन सचिव सुनील, कपिल और संजीव भगेट ने कहा कि वेतन कोड 2019, औद्योगिक संबंध कोड 2020, सामाजिक सुरक्षा कोड 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य-दशा कोड 2020 श्रमिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों और सुरक्षा को कमजोर करते हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि इन कोडों के लागू होने से संगठित और असंगठित—दोनों ही क्षेत्रों में ठेका, कॉन्ट्रैक्ट और अस्थायी रोजगार का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की चलहोग पंचायत में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत घर का लोकार्पण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने पंचायत को नई इमारत के लिए बधाई दी और कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में आदर्श पंचायत घर तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि केवल एक वर्ष के भीतर यह भवन बनकर जनता को समर्पित कर दिया गया है, जिससे पंचायत से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। मंत्री ने कहा कि पहले चलहोग, शकराह पंचायत का हिस्सा था…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के पशु औषधालयों और पशु चिकित्सालयों में लंबे समय से पदों के रिक्त रहने के कारण पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह आरोप रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कौल सिंह नेगी ने लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालकों और पशुधन के कल्याण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। उन्होंने बताया कि हाल ही में क्षेत्र के कई गांवों का दौरा करने पर लोगों ने शिकायत की कि पशु औषधालयों में स्टाफ की भारी कमी है। कहीं भवनों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोे, रामपुर बुशहर रामपुर में 17 से 24 नवम्बर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा किया गया। इस रैली में सेना भर्ती कार्यालय शिमला के अधिकारीयों के साथ मुख्यालय 136 इन्फेंट्री ब्रिगेड ग्रुप, 11 महार, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं केंद्र शासित चंडीगढ़, सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर, चरखी दादरी, रोहतक, मंडी, हिसार और हमीरपुर के अधिकारियों एवं सभी रैंकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने बताया कि भर्ती वर्ष 2025–26 के लिए उम्मीदवारों का पंजीकरण 10 मार्च से 25 अप्रैल 2025 तक हुआ था। सामान्य प्रवेश परीक्षा…