एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू अग्रणी जिला प्रबंधक कुल्लू, राजेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि जिले के विभिन्न बैंकों और जीवन बीमा कंपनियों में 90523 खातों में कुल 20.79 करोड़ रुपये की राशि अनक्लेम्ड (DEA Fund) के रूप में पड़ी हुई है। इन खातों में पिछले 10 वर्षों से लेन-देन न होने के कारण यह जमा राशि डीईए फंड में ट्रांसफर की गई है। खाताधारकों को उनकी अनक्लेम्ड राशि वापस दिलाने के लिए भारत सरकार के वित्त विभाग के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक बैंकों और बीमा कंपनियों द्वारा विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में कृषि विभाग रामपुर द्वारा कृषि जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि विभाग से डॉ. कर्ण सिंह गुलेरिया, सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट, और डॉ. पिरु राम, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर, ने विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। अधिकारियों ने बताया कि कृषि योग्य भूमि को उपजाऊ बनाए रखने के लिए उसमें आवश्यक पोषक तत्व—पोटेशियम, फॉस्फोरस, नाइट्रोजन आदि—का उचित संतुलन होना आवश्यक है। उन्होंने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की प्रक्रिया और उर्वरता बढ़ाने में उर्वरकों की भूमिका के बारे में भी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर विद्युत मंत्रालय एवं निगम मुख्यालय शिमला के निर्देशानुसार बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर की अध्यक्षता में सामूहिक प्रस्तावना पाठ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर भारत के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। इस दौरान प्रस्तावना के महत्व, उसके मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता—पर विशेष चर्चा की गई।परियोजना प्रमुख ने सभी से संविधान के आदर्शों को अपने दैनिक कार्य और व्यवहार में आत्मसात करने का आह्वान किया।
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सीटू और हिमाचल किसान सभा ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऐतिहासिक किसान आंदोलन के पाँच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रामपुर और निरमंड में रैली निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य मजदूरों को कमजोर करने वाले चार लेबर कोडों, किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य न मिलने, लगातार बढ़ती महंगाई-बेरोज़गारी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मजदूरों, कर्मचारियों और किसानों की अनदेखी कर पूंजीपतियों के हित में नवउदारवादी नीतियां लागू कर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे राज्यव्यापी एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे प्रदेश में एक साथ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सभी 12 जिलों के 41 शिक्षण संस्थानों और 598 दुकानों में तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने 12 मामले दर्ज किए, जबकि 385 चालान किए गए। नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की पहल ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य कॉलेजों, छात्रावासों और उनके आसपास के क्षेत्रों में नशामुक्त माहौल बनाना था। पुलिस टीमों ने संस्थानों की…