Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr : कड़ाके की ठंड में भी अडिग आस्था, पंचवीर साहिब जन्मोत्सव में उमड़े हजारों श्रद्धालु

    कड़ाके की ठंड के बावजूद पंचवीर साहिब जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिली। हजारों भक्त अलसुबह मंदिर परिसर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़ें पूरी खबर।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर 

    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की नरैण पंचायत में क्षेत्र के आराध्य देवता चतरखंड पंचवीर साहिब का पावन जन्मोत्सव वीरवार को पूरे श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था इतनी प्रबल रही कि अलसुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती चली गई और दोपहर तक मंदिर परिसर पूरी तरह श्रद्धालुओं से भर गया। जन्मोत्सव के अवसर पर न केवल नरैण पंचायत बल्कि आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी हजारों श्रद्धालु देवता पंचवीर साहिब का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

    रामपुर के बरांदली में देवता चतरखंड के जन्मदिवस पर आशीर्वाद प्राप्त करने उमड़े श्रद्धालु।

    देवता चतरखंड पंचवीर साहिब की जय के जयकारे गूंजे

    मान्यता है कि देवता चतरखंड पंचवीर साहिब के जन्मदिवस पर मंदिर में हाजिरी भरने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इसी आस्था के चलते ठंड और कठिन मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली। वीरवार सुबह करीब छह बजे मंदिर के कपाट विधिवत रूप से खोले गए। इसके बाद देवता साहिब अपने मंदिर से बाहर निकले। देवता के दर्शन होते ही मंदिर परिसर “देवता चतरखंड पंचवीर साहिब की जय” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर नतमस्तक होकर देवता साहिब का स्वागत किया। वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच देवलुओं द्वारा देवता साहिब को उनके उद्गम स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और शंखनाद ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किए गए। देवता साहिब के गुर ने दशकों पुरानी बामण डालने की परंपरा का निर्वहन किया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ देखा।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-01-at-12.50.13-PM.mp4

    वर्ष भर इंतजार करते हैं जन्मोत्सव का

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे देवता पंचवीर साहिब के जन्मोत्सव का पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत करता है। दिनभर मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलती रही। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की ताल पर नाटी डालते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है कि देवता चतरखंड पंचवीर साहिब अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते और सदैव उन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। जन्मोत्सव का यह पावन अवसर एक बार फिर इस विश्वास को मजबूत करता नजर आया।

     

    #ARBtimes #ChatrakhandPanchveer #DevtaPujan #HimachalCulture #HimachalNews #NarainPanchayat #PanchveerJanmotsav #RampurShimla #ReligiousNews #पंचवीरसाहिब
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: छात्र मांगों को लेकर एबीवीपी रामपुर इकाई ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सौंपा ज्ञापन
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ, वाहन चालकों को दिलाई गई सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में परशुराम सेवा समिति का गठन, अशोक शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    September 5, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Kullu: देवता साहिब झाकणु नाग जी का नया गीत रिलीज, धारा-सरगा की प्राकृतिक सुंदरता को भी किया गया प्रस्तुत

    August 27, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026

    Himachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात

    August 22, 2026

    चंबा में सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: हिमाचल के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए जल्द बनेगी नीति

    August 3, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

    July 30, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026

    मणिमहेश यात्रा 2026: बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश, अगस्त से शुरू होगी बुकिंग, जानिए कितना लगेगा शुल्क

    July 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 7 9 8
    Users Today : 97
    Total Users : 121798
    Total views : 240067
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.