Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों का 24 अप्रैल को निरथ में प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर उबाल

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित बैठक के बाद

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर प्रोजेक्ट से प्रभावित किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर 24 अप्रैल को निरथ में प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रभावित पंचायतों के गांव-गांव में बैठकें आयोजित कर आम जनता को संगठित किया जा रहा है।

    कमेटी के महासचिव देवकी नंद, अध्यक्षा कृष्णा राणा, कपिल ठाकुर और प्रेम चौहान ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम किसानों की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार निगम के साथ लिखित समझौते हुए, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया, जिससे किसानों में भारी रोष है।

    किसानों का कहना है कि वर्ष 2021 में परियोजना शुरू होने के बाद धूल और ब्लास्टिंग से फसलों और मकानों को नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई अब तक पूरी नहीं की गई। देलठ, निरथ और देहरा पंचायत के गांव आनस में केवल 2021-22 का ही मुआवजा दिया गया है, जबकि शमाथला, भूटी, फाटी देहरा, बायल और गड़ैच पंचायतों में सर्वे होने के बावजूद भुगतान लंबित है। इसी तरह ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारों का मुआवजा भी कुछ पंचायतों तक सीमित रहा है, जबकि निथर, भूटी, कारंगला और बढ़ाच क्षेत्रों में सर्वे के बावजूद मुआवजा नहीं दिया गया है।

    इसके अलावा जिन 120 परिवारों ने अपनी जमीन परियोजना के लिए दी, उन्हें रोजगार के बदले मिलने वाली एकमुश्त राशि अब तक नहीं दी गई है। बरकेली में भी 33 परिवारों को फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि परियोजना निर्माण के दौरान लोगों को गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक जो भी अधिकार मिले हैं, वह किसानों की एकजुटता और संघर्ष का परिणाम हैं।

    किसान सभा ने स्पष्ट किया कि सभी लंबित मांगों और समझौतों को लागू कराने के लिए 24 अप्रैल को हजारों प्रभावित किसान निरथ में एकत्रित होंगे। उन्होंने निगम से मांग की है कि जहां-जहां सर्वे हो चुका है, वहां तुरंत मुआवजा दिया जाए, एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाए, युवाओं को रोजगार दिया जाए और शेष क्षेत्रों में शीघ्र सर्वे कराया जाए।

    #HydroProjectProtest #किसानप्रदर्शन #निरथप्रदर्शन #मुआवजामांग #लुहरीहाइड्रोप्रोजेक्ट #हिमाचलकिसानसभा #हिमाचलसमाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleहिमाचल मौसम अपडेट : 24 अप्रैल तक गर्मी का असर, 25 से बारिश से मिलेगी राहत
    Next Article Rampur Bushahr: झाकड़ी के पास जंगल में आग: डेरे समेत 9 मेमने जले, लाखों का नुकसान
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: भाजपा महिला मोर्चा रामपुर मंडल की विशेष बैठक, प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

    September 30, 2026

    Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक नीरथ में आयोजित, 27 अक्टूबर के प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    September 29, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, जलाया पुतला

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी क्षेत्र में विभागों की बदहाली पर कौल सिंह नेगी ने सरकार को घेरा

    September 27, 2026

    Citu: दिल्ली में मजदूर प्रतिरोध के लिए रामपुर से सैकड़ों मजदूर होंगे लामबंद

    September 25, 2026

    Hamirpur News : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनभावना नहीं, मनमर्जी से चल रही सरकार

    September 20, 2026

    Sirmaur : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में युवा कांग्रेस की बैठक, नवनियुक्त जोन प्रभारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    September 18, 2026

    BJP: भाजपा मंडल सराहन ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    September 14, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr News: परिवहन निगमों के निजीकरण पर रोक की मांग, 21 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा मंडल रामपुर की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 8 1
    Users Today : 1
    Total Users : 125081
    Total views : 245558
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.