♈ मेष (Mesh) आज का दिन: ज़िंदगी की बेहतरीन चीज़ों को महसूस करने के लिए दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता छोड़ना ही ख़ुशी की ओर पहला क़दम है। मुख्य हाइलाइट्स: अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। जीवनसाथी बदलाव लाने में मदद करेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक रहें। सावधानी: वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफ़ेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: भूरा और सलेटी उपाय: लोहे के बर्तन से पानी पीना प्रेम सम्बन्धों को अच्छा रखेगा। ♉ वृष (Vrishabha) आज का दिन: आशावादी बनें। आपका विश्वास आपकी इच्छाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेगा। मुख्य हाइलाइट्स: आर्थिक पक्ष…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इसी उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि सरकारी स्कूलों में भी आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके। धर्माणी घुमारवीं उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में हटवाड़ क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सात विद्यालयों के लगभग एक हजार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू उपमंडलाधिकारी बंजार (नागरिक) पंकज शर्मा ने मंगलवार को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, कलवारी के लिए चयनित भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत चयनित भूमि को विद्यालय के नाम हस्तांतरित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को गति प्रदान करने के निर्देश भी दिए, ताकि विद्यालय निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके। एसडीएम पंकज शर्मा ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद एक दिसम्बर से शुरू होगी। यह जानकारी उप–परियोजना निदेशक आत्मा, कृषि विभाग कुल्लू, प्रदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मक्की, गेहूँ, जौ और हल्दी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर चुकी है। प्रदीप ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद सिविल सप्लाई स्टोर कुल्लू और धामन में की जाएगी। सरकार द्वारा इस वर्ष मक्की के MSP को 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल महाविद्यालय रामपुर में एनएसयूआई की नई इकाई गठन के तहत कृष चौहान को परिसर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर द्वारा की गई, जो तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएगी। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नितीन देष्टा ने बताया कि कॉलेज स्तर पर संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए कृष चौहान सबसे उपयुक्त चेहरा हैं। बीए अंतिम वर्ष के छात्र कृष चौहान ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद…