Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur:किन्नौर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, 1 जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर बैठक अध्यक्षता करते डीसी डॉ. अमित कुमार

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों से जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

    उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन समय-समय पर सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जागरूकता शिविर आयोजित करता रहा है, ताकि युवाओं एवं स्थानीय लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा सके। उन्होंने तेज गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग तथा शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाले दुष्प्रभावों पर विशेष रूप से जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि बहुमूल्य जानों को बचाया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाएगी। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय लोगों को जमीनी स्तर पर जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि बर्फबारी के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

    उपायुक्त ने जानकारी दी कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों, ट्रक यूनियन एवं टैक्सी यूनियनों के चालकों की निशुल्क नेत्र जांच करवाई जाएगी, जिससे सड़क सुरक्षा को और अधिक सुनिश्चित किया जा सके।

    बैठक में पुलिस उपाधीक्षक किन्नौर उमेश्वर सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम अतुल गुप्ता सहित लोक निर्माण विभाग, सीमा सड़क संगठन एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #DC_Kinnaur #HPGovernment #NationalRoadSafetyMonth #ReckongPeo #RoadSafety #RoadSafetyCampaign #TrafficAwareness #किन्नौर #सड़क_सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBilaspur: नशे के खिलाफ लड़ने वाली महिलाओं पर मुकदमे शर्मनाक, सरकार इवेंट से नहीं कार्रवाई से दिखाए गंभीरता : जयराम ठाकुर
    Next Article Shimla: स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा: सुक्खू मंत्रिमंडल के ऐतिहासिक फैसले
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026

    Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

    July 2, 2026

    Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

    June 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 7 8 5
    Users Today : 98
    Total Users : 117785
    Total views : 233731
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.