Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला।  हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इंदिरा गांधी खेल परिसर, शिमला में राज्य स्तरीय ग्रामीण स्वाद महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस महोत्सव का उद्देश्य हिमाचली परंपरागत व्यंजनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है, साथ ही मिलेट आधारित पौष्टिक उत्पादों को प्रोत्साहन देना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इस आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे, जो राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण नीति को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। 3 से 7 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाले इस स्वाद महोत्सव में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. अमरीन कौर के साथ सुन्नी दशहरा उत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं और इन्हें सहेजना हमारा कर्तव्य है।  सुन्नी से चंडीगढ़ पीजीआई के लिए सीधी बस सेवा मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि सुन्नी से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इससे शिमला ग्रामीण और करसोग क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।  सड़क और पुल निर्माण को मिली नई मंजूरी देवी धार मोड़ से नया सेर तक सड़क निर्माण हेतु ₹14 करोड़ स्वीकृत। बडमैन-बसंतपुर सड़क का मेटलिंग कार्य ₹7 करोड़ की लागत से पूर्ण। शील-शडो सड़क (गढ़काहन) के लिए ₹6.07 करोड़ और डुमेहर-नावी सड़क के लिए ₹6 करोड़ की स्वीकृति।  आधुनिक पुस्तकालय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर। जिला किन्नौर के रूपी गांव में पहली बार दशहरे के अवसर पर एक दिवसीय रूपी दशहरा मेले का आयोजन किया गया। यह मेला क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ, जिसमें क्षेत्र की लोक परंपराएं, संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री श्री महादेव टेरस नारायण मंदिर में आयोजित इस मेले की शुरुआत गांव की सातों पंचायतों की महिलाओं ने की, जो पारंपरिक वेशभूषा में सजकर मंदिर परिसर में पहुंचीं। वहां सबसे पहले मंदिर देवता को पुष्पमालाएं अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पूरे क्षेत्र में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर तहसील अंतर्गत जुली गांव में मधुमक्खियों (रंगड़) के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोक चंद (उम्र 48 वर्ष), उनकी पत्नी मीना देवी और एक अन्य महिला संतू देवी, गांव के खेत में घास काट रहे थे। इस दौरान उन्होंने घास को एक पेड़ पर रखा, जहां मधुमक्खियों का छत्ता था। अचानक रंगड़ों ने हमला कर दिया और तीनों को काट लिया। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत तीनों को उपचार हेतु M.G.M.S.C. खनेरी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के विकास खंड बंगाणा में वीरवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खड्‌ड में डूबने से सनहाल स्कूल की सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राओं की मौत हो गई। मृतक छात्राओं में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है। ग्राम पंचायत बल्ह में यह घटना उस समय हुई, जब तीनों बच्चियां घर के पास बहने वाली खड्‌ड के किनारे खेलने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह…

Read More