एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला के काशंग कंडा और सांगला कंडा में बनी कृत्रिम झीलों से उत्पन्न खतरे को लेकर एक महत्वपूर्ण आपदा प्रबंधन बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य इन झीलों के फटने की स्थिति में मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।उपायुक्त ने बताया कि इन कृत्रिम झीलों पर गत वर्ष एक विशेषज्ञ शोध दल द्वारा अध्ययन करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट में झीलों से संभावित नुकसान और उससे निपटने के उपाय बताए गए हैं। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि ये झीलें गंभीर चिंता का…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति की बैठक अटल सदन में विधायक एवं समिति अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रीय नेताओं व अधिकारियों की उपस्थिति रही। अध्यक्ष ने कहा कि कुल्लू दशहरा केवल सांस्कृतिक पर्व नहीं बल्कि देवी-देवताओं का उत्सव है, जिसमें पूरे ज़िले से देवता पधारते हैं। देवताओं और उनके साथ आने वाले बजंतरियों, गुरों और कारदारों के लिए समुचित ठहरने, भोजन और सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। इस बार उत्सव को आपदा प्रभावितों के नाम समर्पित किया गया है और खर्चों में कटौती से जो बचत होगी, वह राहत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी 2023 से 30 जून 2025 तक मंत्रिमंडल की बैठकों में 1087 निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 1039 निर्णयों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा चुका है। शेष बचे 48 निर्णयों को लेकर चर्चा की गई जिनमें वन विभाग, राजस्व, परिवहन, उद्योग, वित्त, पर्यटन, शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, कार्मिक, श्रम रोजगार एवं विदेशी नियोजन, बागवानी,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) द्वारा आज शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर 24 घंटे का अनशन शुरू किया गया। दोपहर करीब एक बजे शिक्षक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। प्रमुख मांगें और मुद्दे: CAS प्रमोशन पर रोक हटाई जाए:संघ का कहना है कि Career Advancement Scheme (CAS) पर राज्य सरकार द्वारा 2022 में लगाई गई रोक के कारण पिछले चार वर्षों से किसी भी शिक्षक को प्रमोशन नहीं मिला है। यह स्थिति प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों — हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश – पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, मशोबरा में अत्याधुनिक स्टूडियो-कम-लर्निंग सेंटर का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि यह सेंटर आधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित है, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा। स्टूडियो-कम-लर्निंग सेंटर हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास को गति देने के साथ-साथ पंचायतों के सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डिजिटल संसाधनों के साथ प्रशिक्षण को मिलेगा नया आयाम यह सेंटर डिजिटल संसाधनों, ऑनलाइन…