एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भारत सरकार और एसजेवीएन मुख्यालय शिमला के दिशानिर्देशों के तहत, नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर, को “एक दिन, एक साथ, एक घंटा” सफाई अभियान का आयोजन परियोजना प्रमुख राजीव कपूर की अध्यक्षता में झाकड़ी मार्केट के समीप किया गया। इस अभियान में एनजेएचपीएस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सीआईएसएफ यूनिट झाकड़ी, महिला मंडल, और राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी के 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान एकत्रित गैर-बायोडिग्रेडेबल कूड़े का जिम्मेदारीपूर्वक…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। नशा निवारण अभियान के अंतर्गत मंडी जिला प्रशासन ने ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से अध्यापकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। एक नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान में जिले के 25 शिक्षा खंडों से प्रत्येक स्कूल के एक-एक अध्यापक को नशे के दुष्प्रभावों, रोकथाम और उपचार संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से 11 कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। अभियान का शुभारंभ उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, भ्यूली में दीप प्रज्वलित कर किया। पहली कार्यशाला में मंडी सदर-1, सदर-2 और साईगलू खंडों के अध्यापक शामिल हुए।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कल्पा विकास खंड के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना अधिकारी घनश्याम दास ने की। परियोजना अधिकारी घनश्याम दास ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों के हर व्यक्ति को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि जनजातीय समाज का समग्र विकास हो सके। साथ ही इस अभियान के जरिए स्थानीय नेतृत्व क्षमता विकसित कर आधुनिक सोच के जनजातीय युवा नेताओं का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। समाजशास्त्र विभाग की सोशियोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय, रामपुर में “युवा और सामाजिक न्याय” विषय पर एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक न्याय के महत्व को समझाना और समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अदिति मेहता और कोमल शर्मा ने किया। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रताप ठाकुर ने “युवा और सामाजिक न्याय” विषय पर विस्तृत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय पोक्सो कोर्ट किन्नौर स्थित रामपुर ने आरोप सिद्ध होने पर आरोपी रोशन लाल पुत्र मनोहर लाल गाँव डोबाथाना डाकघर शिवान तहसील कुमारसैन जिला शिमला उम्र 35 साल को पोक्सो अधिनियम की धारा के तहत 20 वर्ष की कठोर कारावास और 10,000 रूपए जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चन्देल ने बताया कि पीड़िता जिसकी उम्र 14 वर्ष थी जो दिनांक 23-11-2024 को अपने गांव मे एक शादी समारोह मे गई थी। जहां पर आरोपी ने इसे अपनी गाड़ी में अपने…