Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर एसएफआई रामपुर इकाई का 37वां वार्षिक सम्मेलन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन ने 17 सदस्यीय कमेटी और 11 सदस्यीय सचिवालय का गठन किया। नए कार्यकाल के लिए मीना राम को अध्यक्ष और राहुल विद्यार्थी को सचिव चुना गया। सम्मेलन का उद्घाटन शिमला जिला के पूर्व सचिव बंटी ठाकुर ने किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि आज छात्र राजनीति पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ छात्र समुदाय को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि दक्षिणपंथी सरकारें शिक्षा, रोजगार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने खेल क्षेत्र से जुड़े युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षण नियमों में बड़ा संशोधन किया है। मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद वीरवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की, जिसमें 19 नए खेलों को उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा में शामिल किया गया है। अब राज्य में कुल 59 खेलों के खिलाड़ी सरकारी नौकरी में 3% आरक्षण के पात्र होंगे। यह फैसला उन खिलाड़ियों और खेल संघों के लिए राहत भरा कदम है, जो लंबे समय से नए उभरते खेलों को आरक्षण सूची में शामिल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर। शहर में ईवीएम की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। डिग्री कॉलेज बिलासपुर और लखनपुर में तैनात ईवीएम गार्ड के आठ पुलिसकर्मी बुधवार देर रात ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जब औचक निरीक्षण किया तो दोनों स्थानों पर कोई भी जवान अपनी तैनाती पर नहीं मिला। जानकारी के अनुसार डिग्री कॉलेज में वही ईवीएम रखी गई हैं जिन पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से जुड़े चुनाव विवाद का मामला चल रहा है। ऐसे में यह सुरक्षा चूक बेहद गंभीर मानी जा रही है। एएसपी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक (एसपी)…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक से 41 डॉक्टरों के एक साथ तबादले के निर्णय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंडी जिले के साथ राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रहे हैं और महत्वपूर्ण संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद कई फैसले ऐसे लिए गए हैं, जिनका उद्देश्य व्यवस्थाओं को सुधारने के बजाय संस्थानों को बंद या कमजोर करना प्रतीत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आयुष विभाग अगले शैक्षणिक सत्र से 12 आयुर्वेदिक अस्पतालों में एक वर्षीय पंचकर्मा तकनीशियन पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इससे प्रदेश में आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर खुलेंगे। वर्तमान में प्रदेश में इस कोर्स की केवल 36 सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद इन सीटों को बढ़ाकर 252 किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को हेल्थ एंड वेलनेस टूरिज्म हब के रूप में विकसित करना है। अब तक यह कोर्दोस  प्रमुख संस्थानों में संचालित है। इनमें…

Read More