एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में सीमेंट उपभोक्ताओं को महज एक दिन की राहत के बाद फिर से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सीमेंट पर लगने वाले कर (CGCR) में संशोधन करते हुए इसे 11 रुपये से बढ़ाकर 16 रुपये प्रति बैग कर दिया है। यह नई दरें सोमवार रात 12 बजे से पूरे प्रदेश में लागू हो गई हैं। सोमवार सुबह ही जीएसटी दरों में कटौती की वजह से सीमेंट के दाम 35 से 40 रुपये प्रति बैग कम हो गए थे। उपभोक्ताओं ने इसे बड़ी राहत माना था और…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बंगाणा उपमंडल के तहत आने वाले बैरियां गांव में 24 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अंशिका ठाकुर के रूप में हुई है। अंशिका की शादी बुधवार को भिंडला गांव के एक युवक से होने वाली थी, लेकिन विवाह से ठीक एक दिन पहले उसकी मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। घर से 500 मीटर दूर मिला युवती का शव मंगलवार दोपहर घर से करीब 500 मीटर दूर, बैरियां-रामनगर सड़क के किनारे अधजला शव पड़ा मिला। सबसे पहले…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना घाट पर स्नान के दौरान दो सगे भाइयों समेत तीन युवक डूब गए। देर शाम तक गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बावजूद युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्वाली गांव का अमित (23) स्नान के दौरान अचानक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए साथ नहा रहे दो सगे भाई कमलेश (22) और रजनीश (20), निवासी ग्वाली भी नदी में कूद पड़े। लेकिन यमुना की तेज धारा और गहरे पानी में तीनों ही डूब गए। करीब…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरागोपीपुर और ढलियारा के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिंतपूर्णी मंदिर से लौट रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गया, जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। घायलों में से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रक ढलियारा के एक तीखे मोड़ पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इससे पहले यह ट्रक हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस से टकराया था। इसके बाद चालक ने ट्रक को तेज गति से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत तराण्डा के थाच नाले में बादल फटने से हुए नुकसान का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए प्रदेश सरकार की ओर से राहत मैन्युअल के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। जनजातीय विकास मंत्री नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। राज्य के राहत मैन्युअल में संशोधन कर मुआवजे की राशि बढ़ाई गई…