Author: ARB Times Desk

एआबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के स्टाल आवंटन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार और मेला आयोजन समिति पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल नेगी ने कहा कि स्टाल आवंटन प्रक्रिया में करीब 80 प्रतिशत धांधली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेला मैदान में कांग्रेस से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए आधार कार्डों की आड़ में एक ही व्यक्ति के नाम पर कई प्लॉट आवंटित किए गए, ताकि वे उन्हें सबलेट कर सके। प्राइम लोकेशन वाले प्लॉटों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बद्दी में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली सीनियर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए शिमला जिला की महिला और पुरुष टीमें जोर-शोर से तैयारी में जुटी हैं। पिछले पांच दिनों से खिलाड़ी रामपुर के दत्तनगर स्थित विनोज नेगी की दत्तात्रेय वॉलीबॉल एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण सत्र एनआईएस कोच प्रतीक शर्मा की देखरेख में चल रहा है, जहां खिलाड़ियों को तकनीकी और शारीरिक दोनों स्तरों पर मजबूत किया जा रहा है। शिमला जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विक्रम बांशटू और सचिव यशविंदर ठाकुर ने बताया कि इस बार टीमें…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर । हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लंबलू मैदान में आयोजित अस्मिता वुमंस सिटी लीग और महिला सम्मान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग के प्रचार-प्रसार और नारी सशक्तीकरण में योगदान अतुलनीय है। प्रधानमंत्री ने सत्ता संभालने के छह महीने में ही 21 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाया, जिसे 177 देशों का समर्थन मिला। योग को इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता दिलाकर उन्होंने इसे स्पोर्ट्स के रूप में नई पहचान दी, जिससे युवाओं में रुचि बढ़ी और यह स्वास्थ्य व आर्थिकी को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व विकास और समाज की बेहतरी के लिए अत्यंत आवश्यक है, जो ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देती है। वह गेयटी थियेटर शिमला में दयानंद पब्लिक पाठशाला द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के उपरांत छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों को नशे से दूर रखते हुए उन्हें अपने भविष्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला ।  हिमाचल प्रदेश में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर का असर तेज है, जबकि मैदानों और घाटी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 25 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिनमें 8 जगहों पर पारा 5 डिग्री से कम और 3 स्थानों पर माइनस में चला गया है। 🌡️ 18 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम केलांग, कुकुमसेरी…

Read More