Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्प्रिंग डेल स्कूल खनेरी रामपुर की वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन दत्तनगर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में नव चेतना समिति के अध्यक्ष एच.के. आनंद व रमा आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्य आशा सोफ्टा, मीनाक्षी कॉल, मुख्य समन्वयक चिंतामणि देष्टा, स्कूल प्रबंधक संजीव रांझा तथा समस्त अध्यापक वर्ग एवं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। मीट की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, जिसमें अंडर-14 वर्ग में लिबर्टी सदन प्रथम, जस्टिस सदन द्वितीय और फ्रेटरनिटी सदन तृतीय रहा। वहीं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष पर महाविद्यालय रामपुर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पूर्व प्रतियोगिता के प्रथम चरण में डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह मुख्य अतिथि रहे। बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने दोनों अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता में 8 एकेडमी के लगभग 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें पुरुष, महिला, यूथ एवं जूनियर वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में बाउट्स आयोजित की गईं। बेहतरीन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू  कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। बंजार उपमंडल के दूरदराज झनियार गांव में दोपहर अचानक आग भड़क उठी, जिसके बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव में करीब 10 से ज्यादा मकान जलने की आशंका है। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दूर होने के कारण गांव नहीं पहुंच सके दमकल कर्मी झनियार गांव सड़क मार्ग से काफी दूर स्थित है। कठिन पहाड़ी रास्तों के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला ठियोग उपमंडल के देहा (बलसन) में स्थित राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लोकार्पण किया। लगभग 2 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से तैयार यह भवन स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा। विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक सुविधाओं वाले विद्यालय भवन, खेल मैदान, प्रयोगशालाएं और पुस्तकालय विकसित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।  शिक्षा सुधारों पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि मंडी के पनारसा कॉलेज में अगले सत्र से बी वॉक और बीसीए की कक्षाएं सेल्फ फाइनेंसिंग आधार पर शुरू की जाएंगी। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख और आधुनिक शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पनारसा में 13.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए कॉलेज भवन के लोकार्पण समारोह में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नए संस्थान खोलने का मकसद केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। सरकार स्कूलों और कॉलेजों…

Read More