एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर क्षेत्र की होनहार बेटी रिशिका ने चार्टेड एकाउंटेंट की प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बचपन से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रिशिका ने अपने लक्ष्य को निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ हासिल किया। रिशिका रामपुर के समीप खनेरी गांव की निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी से प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी से वाणिज्य वर्ग में शिक्षा पूर्ण की। वर्ष 2021 में एमसीएम डीएवी चंडीगढ़ से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष में रामपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन शनिवार देर शाम उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन समारोह के मुख्यातिथि सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, ऊर्जा व सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं को खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पदम स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य राजेश परमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पदम शर्मा, एक्सईन कुकू शर्मा,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर से साथ लगते जिला कुल्लू के उपमंडल निरमंड क्षेत्र में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बजीर बावड़ी पुल पर एक युवती अपनी सहेली के साथ वीडियो बना रही थी। वीडियो के लिए आकर्षक दृश्य पाने के उद्देश्य से वह पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे सतलुज नदी में गिर गई। नदी का प्रवाह तेज होने के कारण यह घटना बेहद खतनाक हो सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और तत्परता ने उसकी जान बचा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सांसद अनुराग ठाकुर के उस बयान पर तीखा पलटवार किया, जिसमें उन्होंने भाजपा में गुटबाजी के सवाल पर कहा था कि हम पांच पांडव हैं, जो कौरवों पर भारी पड़ेंगे। सुक्खू ने कहा कि भाजपा खुद स्वीकार कर रही है कि वह पांच गुटों में बंटी हुई पार्टी है और अब अपने आपको कलयुग के पांडव के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पांडवों ने हमेशा सत्य और अधिकारों की लड़ाई लड़ी, लेकिन भाजपा के नेता झूठ और ध्यान भटकाने की राजनीति कर रहे हैं।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव के चलते राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों की सड़कों पर पानी जमने से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। मनाली-लेह, दारचा-शिकुंला और कोकसर-लोसर मार्ग पर वाहन चालक सतर्क हैं, क्योंकि फिसलन के कारण आवाजाही में कमी आई है। राज्य के 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10°C से कम दर्ज किया गया है, जबकि तीन स्थानों पर तापमान माइनस में भी है। राजधानी शिमला सहित अन्य हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ रहा, लेकिन ठंडी हवाओं ने…