एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंड़ीगढ़ भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड, जो देश में जलविद्युत ऊर्जा विकास की अग्रणी संस्था है, के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने 7 नवंबर, 2025 को सेक्टर 42-A के आवासीय परिसर में 51वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर कार्मिकों एवं उनके परिजनों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही महिलाओं, बच्चों और कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष में रामपुर बुशहर में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता बुशहर बॉक्सिंग क्लब द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से की जा रही है, जिसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन गर्वनमेंट कॉन्ट्रैक्टर रणजीत कंवर ने किया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से दो टीमें हिमाचल प्रदेश से बाहर की हैं, जबकि शेष…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर समाज सुधार ब्राह्मण सभा रामपुर के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। सभा के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष राम रत्न शर्मा की अगुवाई में प्रदेश सरकार द्वारा ब्राह्मण समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित करने के निर्णय का स्वागत किया और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह फैसला ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास व सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सभा ने प्रदेश में हाल ही में प्राकृतिक आपदा एवं भारी वर्षा से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी की बैठक आज भद्राश में आयोजित हुई। बैठक में प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि 26 नवंबर को निरमंड, रामपुर और कुमारसैन में प्रदर्शन आयोजित कर सरकार और निगम प्रबंधन का ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंहा और लुहरी हाइड्रो प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद ने कहा कि इस परियोजना के निर्माण के समय प्रभावित पंचायतों के किसानों को जो उम्मीदें दिलाई गई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी मंडी जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana ) 3.0 के तहत पात्र गरीब परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला उज्ज्वला समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता वे स्वयं करेंगे। समिति लाभार्थियों की पात्रता की पुष्टि और भौतिक सत्यापन प्रक्रिया की निगरानी करेगी, ताकि योजना का लाभ केवल वास्तविक पात्र परिवारों को ही मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि Pradhan Mantri Ujjwala Yojana से गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ रसोई ईंधन की सुविधा मिलेगी,…