एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज बॉक्सिंग (महिला वर्ग) प्रतियोगिता में जीबी पंत पीजी कॉलेज, रामपुर बुशहर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया था, जिसमें प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों की प्रतिभाशाली छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सेंट बीड्स कॉलेज शिमला की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नेरवा कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय संजौली ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। शुक्रवार को आयोजित समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि मैसर्ज एसआईएस, आरटीए शाहतलाई, जिला बिलासपुर की ओर से सुरक्षा गार्ड के 200 पदों के लिए भर्ती अधिसूचित की गई है। इन पदों के लिए 10 नवम्बर को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से सुरक्षा कर्मियों के लिए न्यूनतम वेतनमान ₹17,000 से ₹19,000 प्रति माह निर्धारित किया गया है। भर्ती के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं: लंबाई: न्यूनतम 168 से.मी. वजन: 56 से 95 किलोग्राम आयु सीमा: 21 से 37 वर्ष शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पदम् वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के प्रांगण में बुशहर कबड्डी संघ एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रोमांच और उत्साह के वातावरण में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश राज्य 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कबड्डी हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा ऐसे आयोजन खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करते हैं। महिला वर्ग के फाइनल में कोहिनूर एकेडमी दभोटा नालागढ़ ने स्टेट…
♈ मेष राशि (Aries) दोस्त आपको किसी खास व्यक्ति से मिलवा सकते हैं जो आपकी सोच बदल देगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। जीवनसाथी से प्यारभरे पल मिलेंगे। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा | उपाय: चांदी का सिक्का गंगाजल में रखकर घर में रखें। ♉ वृष राशि (Taurus) प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। आत्ममंथन का दिन रहेगा। वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी।शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सलेटी | उपाय: इष्टदेव की लोहे की मूर्ति बनवाकर पूजा करें। ♊ मिथुन राशि (Gemini) गर्भवती…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल पद पर पदोन्नति के लिए रविवार, 9 नवंबर को प्रस्तावित बी-1 परीक्षा अब नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से परीक्षा पर रोक लगाए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसे तत्काल रद्द कर दिया है। आठ साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे सैकड़ों पुलिस कर्मियों के लिए यह फैसला बड़ा झटका साबित हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा रद्द होने की सूचना भेज दी है और सभी तैयारियां रोकने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने अश्विनी कुमार बनाम हिमाचल प्रदेश…