Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष में रामपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्साह और खेल भावना का शानदार माहौल देखने को मिल रहा है। बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में रामपुर और निरमंड क्षेत्र के लगभग 125 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपना कौशल दिखा रहे हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नशे से दूर रखना है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि एमएलए क्रॉसिंग से तवी मोड़ तक संपर्क सड़क को मेटलिंग/टारिंग कार्य हेतु 8 नवम्बर से 9 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों (आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर) के आवागमन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शिमला द्वारा वैकल्पिक यातायात मार्ग निर्धारित किए गए हैं। एमएलए क्रॉसिंग से बालूगंज चौक (सरकारी स्कूल के समीप) जाने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जन्म और मृत्यु जीवन की दो सबसे महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, इसलिए इनका पंजीकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यह बात उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के 100 प्रतिशत लक्ष्य को लेकर आयोजित अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में सभी खण्ड विकास अधिकारी और जमीनी स्तर पर जुड़े कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण सुशासन सूचकांक का पहला और महत्वपूर्ण पैरामीटर है, इसलिए इसका डाटा सटीक होना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही रस्साकशी अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पार्टी हाईकमान ने रेस में शामिल छह नेताओं को दिल्ली तलब किया है। इन सभी नेताओं की आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अहम बैठक होनी है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी भी संभव है। यह मीटिंग हिमाचल कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव का रोडमैप तय कर सकती है। दिल्ली बुलाए गए नेताओं में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर, पालमपुर के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के छह जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि लाहौल-स्पीति के ताबो, कुकुमसेरी और केलांग में हाड कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां रात का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों में न्यूनतम पारा 2 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है। 🌡️ ताबो में माइनस 5.5 डिग्री, केलांग में माइनस…

Read More