एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत आज जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्रता निर्धारण, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ वितरण की निगरानी से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि जिले में उज्ज्वला योजना के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति गठित की गई है, जो लाभार्थियों की पात्रता की पुष्टि एवं योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के थानाधार में गुठलीदार फल उत्पादक संघ, बागवानी विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश का पहला राष्ट्रीय गुठलीदार फल सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और बड़ी संख्या में बागवानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बागवानी पर्वतीय क्षेत्रों की जीवनरेखा है और अब समय है कि सेब के साथ-साथ आलूबुखारा, आड़ू, चेरी, खुमानी जैसे गुठलीदार फलों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातकोत्तर PG कक्षाओं की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को अपने परीक्षा फार्म 10 नवंबर तक ऑनलाइन भरने होंगे। निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म जमा करने वालों को विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। एचपीयू ने परीक्षाओं के लिए राज्यभर में 49 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। एचपीयू प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों, कॉलेज प्राचार्यों और सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) के निदेशक को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर गोविन्द वल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वीरवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में आब्जर्वर के रूप में डॉ. विक्रांत गौतम (एपी, फिजिकल एजुकेशन, ठियोग) तथा हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुरेन्द्र कुमार शांडिल टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पदम् वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर के अंडर-14 छात्र वर्ग में हमीरपुर जिला के नादौन में आयोजित राज्यस्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रचा है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया था, जिनमें रामपुर बॉयज स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सबको पीछे छोड़ दिया। आज विजयी होकर स्कूल लौटने पर छात्रों का शिक्षकों व एसएमसी सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने बताया कि यह पहली बार है जब स्कूल के छात्रों ने राज्यस्तर पर लोक नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान…