Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur: नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस करेंगे भजन प्रस्तुति

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 11, 2025Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नैना देवी मंदिर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 और 17 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धा, भक्ति, खेल, संगीत, ज्ञान और संस्कृति के संगम के रूप में आयोजित यह उत्सव स्थानीय लोगों, स्कूली विद्यार्थियों तथा प्रदेशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह का मुख्य स्थल गुफा के समीप स्थित स्टेडियम रहेगा, जहां प्रतिदिन खेल और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी तथा शाम को भक्ति कार्यक्रम होंगे।

    उपमंडल अधिकारी (नैना देवी जी) और मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि 16 दिसंबर की सुबह आठ बजे से जीएमएस घवांडल, डीएवी लोक शिक्षा संस्था श्री नैना देवी जी तथा श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, शतरंज, मेज टेनिस और बैडमिंटन जैसी खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी, जो शाम चार बजे तक चलेंगी। इसी दौरान स्टेडियम और आगमन हाल (बस स्टैंड के समीप) में वाद-विवाद, श्लोक पाठ, प्रश्नोत्तरी, शब्द-लेखन, नमूना प्रस्तुति और चित्रकला जैसी शैक्षणिक गतिविधियां भी होंगी।

    शाम चार बजे से स्टेडियम में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ भक्ति कार्यक्रम आरंभ होंगे। इसके बाद बिलासपुर के लोकप्रिय भजन गायक अभिषेक सोनी अपनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सलीम भक्तिमय प्रस्तुति देंगे।

    17 दिसंबर को सुबह आठ बजे से सभी खेलों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। दोपहर एक बजे स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसके बाद सांय चार बजे से स्थानीय कलाकार मंच संभालेंगे। तत्पश्चात सुपिंदर कौर और महाकाली संगीत दल द्वारा भक्ति प्रस्तुति दी जाएगी। शाम छह बजे से भव्य भजन संध्या होगी, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक रोशन प्रिंस अपनी सुरीली प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।

    उपायुक्त राहुल कुमार ने सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और आगंतुकों से आह्वान किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भक्ति, संगीत, संस्कृति और ज्ञान से परिपूर्ण इस उत्सव का हिस्सा बनें।

    #BhajanSandhya #Bilaspur #CulturalEvent #DevotionalProgram #HimachalNews #MandirTrust #MasterSaleem #NainaDevi #RoshanPrince
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur:  पंचायती राज चुनाव 2026: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 21 नामांकन रद्द, 4682 उम्मीदवार मैदान में

    May 13, 2026

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Kangra Earthquake Mockdrill : भूकंप आए तो क्या करें? बिलासपुर में मॉक ड्रिल से लोगों को सिखाए गए उपाय

    April 5, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण

    March 31, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    March 29, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में 29 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान, 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 7 0 5
    Users Today : 2
    Total Users : 108705
    Total views : 217042
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.