एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को अपने गृह क्षेत्र जुब्बल-नावर-कोटखाई के प्रवास के दौरान उप-तहसील सरस्वती नगर के तहत आने वाले अंटी गांव में 26 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने सीमावर्ती पंचायत पंद्राणू में पब्बर वैली यूथ क्लब की ओर से आयोजित पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भवन का भी निरीक्षण किया। अंटी में आयोजित जनसभा में मंत्री ने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामीण…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में बुधवार को शुरू हुई दो State level workshop में पहले दिन भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार को तानाशाही, भ्रष्ट और झूठी गारंटियों वाली सरकार बताया। भाजपा कभी राष्ट्रीय विरोधी ताकतों को स्वीकार नहीं करेगी : श्रीकांत State level workshop में श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलती है। भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाती…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला जिले के सुन्नी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत माकरचा (शकरोड़ी) के पास मंगलवार देर रात एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चमन लाल, निवासी जमरोठ, डाकघर पंडोआ, उप-तहसील जलोग, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तुषार और उमेश, दोनों निवासी बग जमरोठ, को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुन्नी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सुन्नी भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला में एक व्यक्ति को अधिक मुनाफा कमाने का लालच इतना भारी पड़ा कि उसकी जेब से 38 लाख रुपये निकल गए। मामला सोशल मीडिया पर फर्जी निवेश विज्ञापन से जुड़ा हुआ है, जिसमें बड़े रिटर्न का दावा किया गया था। शिमला के लक्कड़ बाजार निवासी युवक ने इस विज्ञापन पर भरोसा किया और बिना किसी विशेषज्ञ सलाह के भारी निवेश कर डाला। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर एक निवेश विज्ञापन देखा था जिसमें कम समय में बड़े मुनाफे का लालच दिया गया था। पीड़ित ने विज्ञापन में दिए गए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने कम विद्यार्थियों वाले 16 कॉलेजों को अब बंद न करने का फैसला लिया है। विद्यार्थियों के हित में लिए गए इस निर्णय के तहत अब इन कॉलेजों में प्रोफेशनल और रोजगार आधारित कोर्स शुरू किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे छात्रों की संख्या बढ़ेगी और कॉलेजों को बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इन कॉलेजों में कुकुमसेरी, टिक्कर, शिवनगर, चिंतपूर्णी, भलेई, कुपवी, रोनहाट, हरिपुर गुलेर, रामशहर, कोटली, पझोता, ननखड़ी, सुग भटोली, थाच, संधोल और जयनगर शामिल हैं। इन सभी कॉलेजों में छात्रों की संख्या 100 से कम है। फरवरी में…