एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और बागवानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, नकदी फसलें उगाने और प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। वह ग्राम पंचायत चनावग के हशकरधार में आयोजित खंड स्तरीय किसान सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। 2018 से अब तक 2.22 लाख किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं। शिमला जिला में 3734…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के कांगड़ा जिले के तपोवन में आयोजित होने वाले शीतकालीन सत्र 2025 की तिथियां तय हो गई हैं।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने मंगलवार को जानकारी दी कि इस वर्ष का सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा।उन्होंने बताया कि इस बार कुल 8 बैठकें आयोजित की जाएंगी। राज्यपाल की संस्तुति प्राप्त होने के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब विधानसभा सदस्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित सूचनाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भेज सकेंगे। पठानियां ने बताया कि शीतकालीन सत्र…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतरराष्ट्रीय लवी मेले 2025 में इस बार सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त की गई है। मेले में दो ड्रोन और 104 सीसीटीवी कैमरे तैनात रहेंगे, जो पूरे मेला क्षेत्र और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पुलिस उप अधीक्षक नरेश शर्मा ने बताया कि एक ड्रोन रामपुर की सीमाओं पर नजर रखेगा, जबकि दूसरा मेला मैदान और सांस्कृतिक स्थल पर निगरानी करेगा। रामपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे। इसमें नगर परिषद रामपुर कैमरे भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस बार रामपुर को जिला कुल्लू…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने प्रदेश में परिवहन क्षेत्र के बिगड़ते हालात पर गंभीर चिंता जताई है। संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने कहा कि वर्तमान स्थिति सिर्फ HRTC और निजी बस संचालकों के बीच का विवाद नहीं, बल्कि पूरे परिवहन तंत्र के अस्तित्व का प्रश्न है। उन्होंने दोनों पक्षों से आपसी मतभेद भुलाकर जनता को सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन सुविधा प्रदान करने की अपील की। पराशर ने आरोप लगाया कि बाहरी शक्तियों और बड़े उद्योगपतियों के षड्यंत्रों के चलते HRTC और निजी ऑपरेटर आपस में उलझ रहे हैं, जबकि असली लाभ अवैध परिवहन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के अवसर पर पुलिस विभाग ने आज ‘से टू नो ड्रग्स’ (Say No to Drugs) थीम पर कल रामपुर चौधरी अड्डे पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेलों से जोड़ना था। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह सुबह 6 बजे चौधरी अड्डा से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने जानकारी दी कि मैराथन का आयोजन तीन अलग-अलग आयु वर्गों में किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागितयों से अपील की कि वे सुबह…