Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतरराष्ट्रीय लवी मेला–2025 के उपलक्ष में आयोजित तीन दिवसीय अश्व प्रदर्शनी का आज रामपुर में सफल समापन हुआ। यह प्रदर्शनी 1 से 3 नवम्बर तक आयोजित की गई, जिसमें हिमाचल की पारंपरिक घोड़ा पालन संस्कृति का भव्य प्रदर्शन हुआ। इस आयोजन का आयोजन पशुपालन विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति, रामपुर के सहयोग से किया गया था। प्रदर्शनी में कुल 282 अश्वों ने भाग लिया, जिनमें स्पीति नस्ल के 121, स्पीति क्रॉस ब्रीड 57, अन्य नस्लों के 46 और 29 खच्चर जोड़े (58 खच्चर) शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 पशुओं की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता की और प्रदेश में चल रही व प्रस्तावित आवासीय परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने हिमुडा अधिकारियों को चंडीगढ़ के निकट नई टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए, ताकि राज्य के लोगों की आवास संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने शिमला के पास प्रस्तावित जाठिया देवी सैटेलाइट टाउनशिप की भी समीक्षा की और परियोजना को गति देने के लिए जल्द एक सलाहकार नियुक्त करने को कहा। उन्होंने बताया कि टाटा इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंड़ीगढ़ हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित “मीट द प्रेस” कार्यक्रम में कहा कि इंडी अलायंस बिहार में भी वही झूठी गारंटियों की चाल चल रहा है, जो कांग्रेस ने हिमाचल में अपनाई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में जनता को एक से बढ़कर एक गारंटियों के झांसे में लेकर जनादेश “चोरी” किया था और अब वही स्क्रिप्ट बिहार में दोहराई जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वही नेता जो हिमाचल में आकर बढ़-चढ़कर झूठ बोलते थे, अब बिहार में वही…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2025 से पहले नगर परिषद रामपुर ने शहर की सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन कार्यों का टेंडर पहले ही अवार्ड हो चुका है, उन्हें तीन दिनों के भीतर शुरू किया जाए। बैठक में साफ कहा गया कि यदि ठेकेदार तय समय में काम शुरू नहीं करते, तो उनके टेंडर रद्द कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला  के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को रामपुर और निरमंड प्रशासन की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा और डीएसपी आनी चंद्र शेखर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रामपुर द्वारा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि उपमंडल रामपुर को उपमंडल निरमंड के चाटी, जगातखाना, ब्रौ और बजीर बावड़ी पुल…

Read More