♈ मेष (Aries) आज आपका हंसमुख स्वभाव तनाव को दूर करेगा। धन के मामले में सावधानी जरूरी है, अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ रहेंगी लेकिन आप उन्हें समझदारी से हल करेंगे। शाम को परिवार संग समय बिताकर सुकून महसूस होगा।उपाय: प्रेमी को लाल वस्त्र भेंट करें, रिश्ते मजबूत होंगे। ♉ वृषभ (Taurus) धन और कोर्ट से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा लेकिन बोलचाल में संयम जरूरी है। दांपत्य जीवन में छोटी बहस से बचें, दिन के अंत में माहौल हल्का रहेगा।उपाय: दूध मिले जल से स्नान करने से…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2025 के स्टॉलों का आबंटन 5 नवंबर से शुरू किया जाएगा। मेले के दौरान दुकानों और स्टॉलों की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने दो अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है। एक कमेटी लवी मेला मैदान में और दूसरी राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर प्लॉट आबंटन का कार्य करेगी। उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि स्टॉल आबंटन की प्रक्रिया 10 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी, ताकि 11 नवंबर से पहले व्यापारी अपने स्टॉल सजा सकें और मेला सुचारू रूप से आयोजित हो सके। लवी मेला मैदान आबंटन कमेटी का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में डिग्री कॉलेज रामपुर में विशाल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायाधीश मदन कुमार, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किन्नौर ने की, जबकि न्यायाधीश रणजीत सिंह, सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि विधिक साक्षरता समाज के हर वर्ग को जागरूक करने का सबसे अहम साधन है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो,शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने नारकंडा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में घायल लोगों का आज IGMC शिमला में जाकर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने बताया कि कुमारसैन व रामपुर प्रशासन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार घायलों की देखरेख में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर में चल रही अश्व प्रदर्शनी के दूसरे दिन चामुर्थी नस्ल का सबसे महंगा अश्व 84,000 रुपये में बिका। यह घोड़ा लाहौल-स्पीति के छेरिंग टुडूप, गांव बर्र, तहसील काजा का था, जिसे उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के देवेंद्र सिंह ने खरीदा। रविवार को लगभग 16 अश्वों की बिक्री हुई, जबकि दोपहर 1 बजे तक कुल 187 अश्वों का पंजीकरण किया जा चुका था। प्रदर्शनी में पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. नीरज मोहन विशेष रूप से उपस्थित रहे। भारतीय सेना की रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स (22 मोबाइल अवेरी पट्टी) और ब्रुक्स इंडिया लिमिटेड द्वारा अश्वों की जांच और उपचार…