Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। इसके तहत 15 नवम्बर से राज्यव्यापी एंटी चिट्टा अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत शिमला के रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक होने वाली एंटी चिट्टा रैली से होगी, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान तीन माह तक चलेगा और इसमें राज्य स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक बहुस्तरीय कार्रवाई की जाएगी। रैली में विधायक, गणमान्य व्यक्ति, विद्यार्थी, स्वयंसेवक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि चिट्टे के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 मई 2003 के बाद नियमित हुए कर्मचारियों को अब पांच वर्ष की दैनिक सेवा के बदले एक वर्ष की नियमित सेवा का लाभ पेंशन गणना के लिए दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी जिनकी सेवानिवृत्ति के समय 10 वर्ष से कम नियमित सेवा होने के कारण पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया था। अब अगर किसी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के दो प्रमुख प्रकाशनों — हिमाचल प्रदेश सांख्यिकीय सार 2024-25: डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और सांख्यिकीय वर्ष पुस्तक 2024-25 — का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डेटा-आधारित सुशासन को सुदृढ़ करने के लिए विभाग के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय, पारदर्शी और समयबद्ध डेटा विकास योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है, जिससे दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित होता है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि 2024-25 संस्करण में नवीन डेटा विज़ुअलाइज़ेशन सुविधाएं जैसे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ लिमिटेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने और उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में प्रदेशभर में 222 ऑटोमैटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही 29 नए बल्क मिल्क कूलर भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दूध की खरीद में इस वित्त वर्ष के दौरान उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के कल्पा विकास खंड की ग्राम पंचायत रोघी में 77 लाख रुपए की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों सहित संपूर्ण हिमाचल के संतुलित और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने रिकांगपिओ में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वयं सहायता समूह उत्पाद विक्रय केंद्र का भी उद्घाटन किया। लोकार्पित परियोजनाओं में शामिल हैं: 10 लाख रुपए से…

Read More