Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Election: किन्नौर की नवगठित शिगारचा पंचायत में पहली बार ही सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव, बनी एकता की मिसाल

    रूपी पंचायत से अलग बनी शिगारचा पंचायत ने पहले ही चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चयन कर एकता और लोकतांत्रिक परंपरा की मिसाल पेश की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला किन्नौर की नवगठित पंचायत शिगारचा की बैठक में उपस्थित ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

    किन्नौर जिले की नवगठित शिगारचा ग्राम पंचायत ने अपने पहले ही चुनाव में एक अनोखी मिसाल पेश की है। रूपी पंचायत से अलग होकर बनी इस नई पंचायत के मतदाताओं ने आपसी सहमति और एकजुटता का परिचय देते हुए सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित किया।

    रविवार को आयोजित विशेष बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों का चयन किया, जिससे शिगारचा, जिला किन्नौर की पहली ऐसी पंचायत बन गई जहां प्रधान से लेकर सभी वार्ड सदस्यों तक का चुनाव बिना किसी प्रतिस्पर्धा के हुआ। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, चंद्र कला को प्रधान और संजीव को उप-प्रधान पद के लिए चुना गया। वहीं वार्ड नंबर-1 से मंगला देवी, वार्ड नंबर-2 से वरुण, वार्ड नंबर-3 से अजय कुमार, वार्ड नंबर-4 से सीमा देवी और वार्ड नंबर-5 से रात्र कुमारी को वार्ड सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चयनित किया गया।

    ग्रामीणों ने सभी चयनित प्रतिनिधियों को खुलकर समर्थन दिया और यह भी निर्णय लिया कि भविष्य में भी पंचायत चुनाव आपसी सहमति से ही कराए जाएंगे, ताकि गांव में भाईचारा और सामाजिक समरसता बनी रहे। इसके साथ ही, बैठक में एक और महत्वपूर्ण सहमति बनी कि अगले पंचायत चुनाव में प्रधान पद कांग्रेस पार्टी को और उप-प्रधान पद भाजपा को दिया जाएगा। यह निर्णय गांव में राजनीतिक संतुलन और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    अब केवल नामांकन पत्र भरने की औपचारिकताएं शेष हैं, जिसके बाद सभी प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन औपचारिक रूप से पूरा हो जाएगा। शिगारचा पंचायत की यह पहल न केवल किन्नौर बल्कि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण बन सकती है, जहां लोकतंत्र को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सहमति और सामंजस्य के माध्यम से भी मजबूत किया जा सकता है।

    #LocalGovernance #UnityModel #किन्नौर #ग्रामीण_एकता #निर्विरोध_चुनाव #पंचायत_चुनाव #लोकतंत्र #शिगारचा_पंचायत #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआनी सड़क हादसा: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने घायलों का जाना हालचाल, 4 शिक्षिकाओं की मौत से शोक
    Next Article Rampur Bushahr: बुशहर बी.एड. संस्थान में माहर रेजिमेंट द्वारा “ऑपरेशन सिन्दूर” पर जागरूकता प्रेजेंटेशन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    August 8, 2026

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026

    Kinnaur: 2.19 करोड़ की लागत से बने एकलव्य विद्यालय के कन्या छात्रावास का लोकार्पण, शिक्षा सुदृढ़ीकरण पर सरकार का जोर

    August 3, 2026

    Himachal : शिपकी ला के रास्ते छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू, 16 व्यापारी सामान लेकर तिब्बत रवाना

    August 2, 2026

    किन्नौर में बड़ा हादसा: NH-5 पर 100 मीटर नीचे सतलुज में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत

    August 2, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Kinnaur: किन्नौर के पांच सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई, शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी

    July 29, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026

    Kinnaur : कड़छम डैम के पास कार और ट्रक की टक्कर में रामपुर के युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

    July 23, 2026

    Kinnaur: शिपकिला-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त से होगा शुरू, 30 नवंबर तक चलेगा कारोबार

    July 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.