एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना — एसजेवीएन का 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन राष्ट्र को ऊर्जा स्वावलंबन की दिशा में निरंतर सशक्त कर रहा है। इसी क्रम में, एनजेएचपीएस ने अक्तूबर 2025 में 566.418 मिलियन यूनिट (MU) बिजली का उत्पादन कर अपने इतिहास में दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। यह उपलब्धि वर्ष 2020-21 में दर्ज 559.484 मिलियन यूनिट (MU) के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ती है। हालांकि, नाथपा झाकड़ी परियोजना का अब तक का सर्वोच्च मासिक उत्पादन 660.778 मिलियन यूनिट (MU) वर्ष 2010-11 में रहा है। परियोजना प्रमुख…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो , बिलासपुर जिला बिलासपुर में मानसून सीजन के दौरान हुई भारी बारिश ने कई परिवारों की जिंदगियों पर गहरा असर डाला है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि 20 जून से 26 सितंबर 2025 के बीच भारी वर्षा के चलते जिले में 101 मकान पूरी तरह से जबकि 313 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकार की विशेष राहत योजना (Special Relief Package) के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए 7 लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में दी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. प्रशिक्षण संस्थान, बालना (नोगली), रामपुर के M.Ed प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया है। परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है। संस्थान के छात्र मनीष चौहान और छात्रा प्रीति चौहान ने 77.25% अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा शिल्पा कुमारी ने 77% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी छात्र-छात्राओं ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए। संस्थान की प्रधानाचार्या डा. सीमा भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन सभी कार्यों को मार्च 2026 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए स्नानागार, चेंजिंग रूम और महिला व पुरुषों के लिए पृथक शौचालय बनाए जाएंगे। 75 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर और घाट क्षेत्र का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा, जिससे परिसर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। शनिवार की सुबह मैदानी इलाकों में घने कोहरे (Dense Fog in Himachal) की मोटी परत छाई रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हमीरपुर के सुजानपुर, मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर में भाखड़ा डैम के आसपास दृश्यता घटकर मात्र 100 मीटर तक रह गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (IMD Shimla) ने मंडी और बिलासपुर जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सुबह के समय ड्राइविंग करते वक्त हेडलाइट और…