Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मौसम

Rampur Bushahr: भारी भूस्खलन से रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र की समस्याएं, विद्युत आपूर्ति ठप

ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 2, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र की स्थिति दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। सोमवार देर रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच के समीप पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानों के गिरने से यह पूरा क्षेत्र देश-दुनिया से पूरी तरह कट गया है। पहले से ही सेरी पुल के पास सड़क पिछले तीन सप्ताह से अवरुद्ध थी और अब तकलेच के पास भी मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। वहीं तकलेच के खोल्टी नाने में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की दिक्कतें बहुत अधिक बढ़ गई है।

इस आपदा के चलते प्रभावित पंचायतों की संख्या भी बढ़ गई है। पहले जहां देवठी, मुनीष बाहली, कूहल और काशापाट प्रभावित थीं, अब दरकाली और तकलेच के सेरी मझाली गांव भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप

भूस्खलन से न सिर्फ सड़कें बंद हुई हैं, बल्कि कई स्थानों पर विद्युत पोल भी टूट गए हैं, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। लोग रात से ही अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

प्रशासन ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

स्थानीय प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को मार्ग बहाली और विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सड़क की सफाई और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य जारी है। अब तक किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं मिली है, जो कि राहत की बात है।

एसडीएम की अपील: क्षतिग्रस्त क्षेत्रों से दूर रहें

एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त और भूस्खलन संभावित इलाकों की ओर अनावश्यक रूप से न जाएं और सतर्कता बरतें। उन्होंने वहां रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह भी दी है।

कई मार्ग बंद, परिवहन पूरी तरह बाधित

रामपुर व ननखड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण निम्नलिखित प्रमुख मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हैं:

टिक्कर-खोलीघाट-ननखड़ी-खमाड़ी मार्ग, खोलीघाट-रामपुर मार्ग, रामपुर-करांगला, रामपुर-पांडा धार, ननखड़ी-कांडलू चौकी, शोली-बडोग, सरपारा, शोली-रामपुर, मझोली-कलेड़ा, तकलेच-बाहली, तकलेच-देवठी, रामपुर-सुंगरी, तकलेच-दरकाली, रनपू मार्ग, शमकोर-जघोरी, गानवी-क्याओ, कूट, मशनू, कुमसू आदि। इन मार्गों के बाधित होने से हजारों ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

#EmergencyUpdate #HimachalDisaster #himachalpradesh #LandslideAlert #NaturalDisaster #PowerOutage #RampurLandslide #RamPurNews #RoadBlockage #TaklechLandslide
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr: हरियाणा के युवक ने रामपुर के भद्राश में लगाई फांसी
Next Article Aani: आनी में भूस्खलन के बाद प्रशासन सतर्क, एहतियातन खाली करवाए गए 8 भवन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

July 27, 2026

हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

July 10, 2026

Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

July 2, 2026

Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

July 1, 2026

Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

June 20, 2026

Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

June 1, 2026

Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

May 21, 2026

Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

April 27, 2026

Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

April 24, 2026

Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

April 8, 2026

Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

March 20, 2026

Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

March 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 3 9 7
Users Today : 1
Total Users : 117397
Total views : 233070
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.