Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  Himachal Weather Forecast : हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। 4 और 5 नवंबर को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 3 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके चलते राज्य के कई इलाकों में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। इस बीच, शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में धूप खिली रही। सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में सुबह के समय हल्का कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अवसर पर रामपुर जलविद्युत परियोजना में  नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह प्रस्तुति परियोजना के कर्मचारियों द्वारा दी गई, जिसमें भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों, ईमानदारी की महत्ता और सामूहिक सतर्कता की आवश्यकता को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कर्मचारियों की इस जीवंत प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक ने यह संदेश दिया कि ईमानदारी और नैतिकता केवल कार्यस्थल पर ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में अपनाई जानी चाहिए। इस अवसर पर विकास मरवाह, परियोजना प्रमुख, रामपुर जलविद्युत परियोजना ने कहा कि “सतर्कता और ईमानदारी सुशासन की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल की पुलिस की विशेष टीम ने पुराना जुब्बल क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक घर में दबिश देकर वहां मौजूद दो युवतियों से 12.042 ग्राम चिट्टा, इलेक्ट्रिक तराजू और ₹63,690 की नकदी बरामद की। पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों लंबे समय से जुब्बल क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के कारोबार में सक्रिय थीं। गिरफ्तार युवतियों में एक जुब्बल की रहने वाली है, जबकि दूसरी हरियाणा के यमुनानगर की बताई जा रही है। इस मामले में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन   औद्योगिक कस्बे नालागढ़ के दभोटा क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में साढ़े चार साल की नर्सरी की छात्रा की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई। घटना के समय टैंक का ढक्कन खुला हुआ था, जिससे बच्ची खेलते-खेलते उसमें गिर गई। दोपहर लगभग 12:40 बजे स्कूल की पियून ने सूचना दी कि सेप्टिक टैंक में बच्ची गिर गई है। जब लोग मौके पर पहुंचे, तो टॉयलेट के पास बने टैंक का एक ढक्कन खुला मिला। टैंक के अंदर झांकने पर बच्ची मनजोत कौर (साढ़े चार वर्ष) अंदर गिरी हुई थी। उसे बाहर निकाला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना  ऊना। बंगाणा की ग्राम पंचायत चौकी मन्यार की 21 वर्षीय युवती की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। युवती को कुछ दिन पहले तेज बुखार, सिरदर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई थी। परिजन उसे सीएचसी धुसाड़ा अस्पताल ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीजीआई में जांच के दौरान युवती की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव पाई…

Read More