Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के चौथा परगना की ग्राम पंचायत मझीवड़ में ₹8 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने मझीवड़ पंचायत प्रांगण में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ₹6.58 करोड़ से बनेगी गड़काहन-मझीवड़-शील-शरोह सड़क विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग के अनुसार गड़काहन-मझीवड़-शील-शरोह संपर्क सड़क के निर्माण के लिए ₹6.58 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इस सड़क से लगभग छह गांवों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर जल विद्युत स्टेशन एवं लुहरी जल विद्युत परियोजना–I द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक मनाया जा रहा है। एसजेवीएन लिमिटेड के रामपुर जल विद्युत स्टेशन में वेंडर मीट का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित वेंडर्स को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों में पारदर्शिता, नैतिकता और दक्षता पर आधारित व्यावसायिक आचरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एसजेवीएन सदैव निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धात्मक व्यावसायिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महावीर मोहल्ला स्थित संजय ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात को मात्र 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया। यह घटना 27 अक्तूबर को सामने आई थी, जब दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति ने 12.5 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी, जिसकी कीमत लगभग ₹1,78,000 बताई जा रही है, चोरी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी दिनेश कुमार (उम्र 42 वर्ष), पुत्र  शिव चंद, निवासी गांव ब्रेलंगी, डाकघर कोठी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर को गिरफ्तार किया। DySP रामपुर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पीजी कॉलेज रामपुर गणित संघ की नई कार्यकारिणी का गठन गणित विभाग के विभागाध्यक्ष जीवन मसोई की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) के सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्राध्यापिका अनुराधा नेगी तथा प्राध्यापक अनिल कश्यप भी उपस्थित रहे। जिसमें एमएससी प्रथम सेमेस्टर की इशिता को अध्यक्ष तथा बीएससी तृतीय वर्ष के लक्ष्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। इस बात की जानकारी बीएससी तृतीय वर्ष की छात्र अलिशा ने दी।

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देवीकोठी-टेपा सड़क पर उस समय हुआ जब एक एक्सयूवी कार (HP 44-4925) अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी बाहला टेपा, पम्मी कुमार निवासी बाहला टेपा और सचिन निवासी चुडरू के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना में अमर सिंह गांव बाहला मुहाल टेपा और धर्म सिंह…

Read More