दुबई। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ICC वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहली बार नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। बुधवार को जारी हुई नई रैंकिंग में रोहित ने शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए 781 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। 38 साल और 182 दिन की उम्र में रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग के सबसे उम्रदराज नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 की औसत से 202 रन बनाए थे। रोहित शर्मा भारत के पांचवें ऐसे…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में एक ज्वेलर के साथ 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर आरोपियों ने नकली 26 किलो चांदी बेचकर ज्वेलर से 190 ग्राम सोने और 240 ग्राम चांदी के गहने समेत 25 हजार रुपये नकद ले लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एक दंपती ठियोग के शाली बाजार में स्थित ज्वेलर की दुकान पर चांदी का सामान लेकर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि उनके पास पुश्तैनी चांदी है, जिसे वह अपनी बेटी की शादी के लिए बेचना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला नागरिक सभा क्षेत्रीय कमेटी संजौली ने शहरवासियों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, सचिव विवेक कश्यप, संजौली कमेटी के संयोजक पवन शर्मा, सह संयोजक अंकित दुबे और पूर्व अध्यक्ष विजेंदर मेहरा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बताया कि संजौली उपनगर शिमला शहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां विभिन्न वर्गों के लोग रहते हैं। इसके बावजूद, मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण यहां रहने वाले नागरिक कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल जाते बच्चों और नागरिकों को रोजाना कुत्ते और बंदरों का सामना करना पड़ रहा है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर किन्नौर जिले के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत चौरा में आज 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा (कठौर) के अतिरिक्त भवन का राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधिवत लोकार्पण किया गया। मंत्री ने घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में अंग्रेज़ी माध्यम शिक्षा प्रारंभ की जाएगी, जिससे स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और बेहतर भविष्य बनाने के और अधिक अवसर मिलेंगे। शिक्षा क्षेत्र में सुधार: उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत वित्तीय सहायता, ऋण एवं अनुदान के लिए उदार दृष्टिकोण अपनाने तथा प्रदेश को वित्त वर्ष 2025-26 की शेष अवधि के लिए ऋण सीमा में दो प्रतिशत की वृद्धि का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के सतत् प्रयासों से हालांकि राज्य के राजस्व में वृद्धि हो रही है लेकिन राजस्व घाटा अनुदान में नियमित कमी तथा पिछले तीन वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान के दृष्टिगत हिमाचल…