एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए डॉप्लर वेदर रडार और 150 स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक स्थिति, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक ऊष्मीकरण के चलते राज्य में प्राकृतिक आपदाओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इन परिस्थितियों में अत्याधुनिक चेतावनी प्रणाली की स्थापना आवश्यक है। उन्होंने आग्रह किया कि किन्नौर जिले में एक डॉप्लर वेदर रडार और राज्यभर में…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा चंबा जिले के तेलका-सलूणी मार्ग पर मंगलवार को बंजाल के पास एक टैक्सी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान विशाल (38) पुत्र चमारू राम निवासी बंजाल, सलूणी और निशा देवी (27) पत्नी अमर सिंह निवासी खलौड़ी के रूप में हुई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह निशा देवी अपने दो बच्चों के साथ सलूणी जा रही थीं। बंजाल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की सत्तासीन कांग्रेस सरकार में अब काम करने की इच्छा ही समाप्त हो चुकी है। संकट और दुःख की घड़ी में जनता सरकार से उम्मीद रखती है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सरकार को युद्धस्तर पर काम करना चाहिए था, परंतु ऐसा नहीं हुआ। सरकार भाजपा नेताओं को कोसने और अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त रही। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में यह सरकार केवल त्रासदी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर-बुशहर जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के पुलिस थाना झाकड़ी के तहत गानवी-ज्यूरी मार्ग पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब तलारा से गानवी गई बारात वापस लौट रही थी। वापसी के दौरान तलारा गांव के तीन युवक गाड़ी में लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी में बैठा रामलाल अपने गांव के एक युवक से कहासुनी में उलझ गया। दोनों युवक गाड़ी से उतरकर कानू नाले के पास चले गए। गाड़ी में बैठा तीसरा युवक उनका इंतजार करता रहा, लेकिन वे लौटे नहीं। इसके…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की पगोग, भोंट और डूमी पंचायतों का दौरा कर लगभग 9 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। डूमी पंचायत में पेयजल योजना और पंचायत भवन का उद्घाटन मंत्री ने डूमी पंचायत के पोआबो में 2.33 करोड़ रुपए की लागत से बनी ब्यूंट खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना का शुभारंभ किया। यह योजना डूमी, भोंट, ढली और चैड़ी पंचायतों की पेयजल से वंचित बस्तियों को पर्याप्त पानी सुविधा प्रदान करेगी।साथ ही उन्होंने 37 लाख रुपए की लागत…