एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला 2025 से पहले रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन देखने को मिला। पुरुष वर्ग में रोहड़ू रॉयल और महिला वर्ग में रोहड़ू टीम ने विजेता बनकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता का आयोजन दत्तात्रेय स्पोर्ट्स क्लब की ओर से स्थानीय प्रशासन के सहयोग से किया गया था, जिसमें पुरुष वर्ग की 10 और महिला वर्ग की 6 टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल में जुब्बल पेंथर और रोहड़ू रॉयल आमने-सामने आईं। दो सेटों में बढ़त बनाते हुए रोहड़ू रॉयल ने प्रतियोगिता अपने नाम…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास और पंचायतों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अनिरुद्ध सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, ने जनेड़घाट-डुबलू संपर्क सड़क के अपग्रेडेशन और पंचायत भवन निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि जनेड़घाट-डुबलू सड़क के अपग्रेडेशन पर कुल 12.24 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि बलोग और जनेड़घाट पंचायतों की पांच नई सड़कों का निर्माण 2 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा, नोहा में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से नया पंचायत सामुदायिक केंद्र भी बन रहा है। अनिरुद्ध सिंह ने बलोग पंचायत के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन, रामपुर टैक्सी यूनियन सैंज, टैक्सी यूनियन ज्यूरी और टैक्सी यूनियन सराहन स्थानीय हितों की रक्षा के लिए उप मंडल अधिकारी (SDM) भावानगर को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन ने अपने ज्ञापन में स्थानीय टैक्सियों को साडा पर्ची कटवाने की बाध्यता से मुक्त करने की मांग की है। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि यहाँ की टैक्सियां केवल स्थानीय सवारियों को सेवा प्रदान करती हैं और उनका संचालन स्थायी एवं स्थानीय स्तर तक सीमित है। वर्तमान नियमों के अनुसार साडा टैक्स और पर्ची मुख्य रूप से पर्यटक तथा बाहरी राज्यों के व्यवसायिक वाहनों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदतर हालत को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने किया। इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डॉ. बिन्दल ने कहा कि सड़कों को पहाड़ों की भाग्य रेखा कहा जाता है, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन के कारण ये भाग्य रेखाएं अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत इतनी खस्ता है कि हर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कुल्लू और चंबा जिलों के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक राहत सामग्री के दो वाहन राजभवन से रवाना किए। यह राहत सामग्री हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से इन क्षेत्रों में चल रहे पुनर्वास कार्यों के समर्थन में भेजी गई है। भेजी गई राहत सामग्री में 74 रसोई सेट, 300 तिरपाल, 280 कंबल, 20 आश्रय उपकरण किट, तथा अन्य आवश्यक घरेलू वस्तुएं शामिल हैं। राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी आपदाग्रस्त लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने में सराहनीय भूमिका निभा रही है।…