Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में 24×7 पेयजल परियोजना के पैकेज-10 का किया निरीक्षण

    मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में 24×7 पेयजल परियोजना के पैकेज-10 के कार्यों का निरीक्षण किया। कच्ची घाटी, बालूगंज, समरहिल और तारा देवी में प्रगति का जायजा लिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को शिमला शहर में एसजेपीएनएल की 24×7 निरंतर एवं प्रेशरयुक्त पेयजल वितरण परियोजना के तहत पैकेज-10 में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कच्ची घाटी, बालूगंज, एडवांस स्टडीज, समरहिल और तारा देवी क्षेत्रों का दौरा कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसजेपीएनएल, सुएज प्राइवेट लिमिटेड (SUEZ Pvt. Ltd.) और टाटा की टीमों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को पैकेज-10 के तहत किए जा रहे पाइपलाइन नेटवर्क, सड़क पुनर्स्थापन और नए जल भंडारण टैंकों के निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

    पैकेज-10 के अंतर्गत पाइपलाइन अवसंरचना विकसित करने, नई पाइपलाइन बिछाने, पुराने नेटवर्क को आधुनिक प्रणाली से जोड़ने, सड़क पुनर्स्थापन तथा आवश्यक स्थानों पर नए जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

    शिमला में आधुनिक जल वितरण नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य

    विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित यह परियोजना हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह की पहली परियोजना है। इसका उद्देश्य शिमला शहर में सुरक्षित, विश्वसनीय और निरंतर 24×7 पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके लिए मौजूदा जल वितरण व्यवस्था को आधुनिक एवं प्रेशरयुक्त नेटवर्क में परिवर्तित किया जा रहा है।

    परियोजना के तहत पुरानी पाइपलाइनों को आधुनिक नेटवर्क से बदला जा रहा है। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार नए जल भंडारण टैंकों का निर्माण, पाइपलाइन नेटवर्क को मजबूत करना तथा कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों और अन्य प्रभावित सतहों का पुनर्स्थापन किया जा रहा है। कच्ची घाटी, बालूगंज, एडवांस स्टडीज, समरहिल और तारा देवी क्षेत्रों में पैकेज-10 के तहत चल रहे कार्य शिमला की जलापूर्ति अवसंरचना को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

    इस अवसर पर एसजेवीएन तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारी, जिला परिषद सदस्य प्रियंका तनवर, नगर निगम पार्षद दलीप ठाकुर एवं किरन शर्मा, ग्राम पंचायत बढ़ई के प्रधान महेंद्र पाल, ग्राम पंचायत सांगटी सनहोग के प्रधान चमन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #24x7पेयजल #ARBtimes #DrinkingWaterProject #himachalpradesh #Shimla #SJPΝL #SUEZ #जलापूर्ति #पेयजलपरियोजना #विक्रमादित्यसिंह #शिमला #शिमलानगर #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
    Next Article Shimla: हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं का होगा विस्तार, 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन रवाना
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं का होगा विस्तार, 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन रवाना

    August 11, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में 15 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

    August 11, 2026

    JOB: 10 अगस्त को शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ का कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

    August 7, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 4, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    August 4, 2026

    Scrub Typhus : IGMC में करसोग और शिमला के दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव; चिकित्सकों ने जारी की एडवाइजरी

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 1 2 6
    Users Today : 61
    Total Users : 118126
    Total views : 234230
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.