एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ने डॉ. राकेश शर्मा और नैन्सी अटल को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया है। यह घोषणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यालय शिमला से की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चुनाव अधिकारी डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। डॉ. राकेश शर्मा और कु. नैन्सी अटल 31 अक्टूबर, 1 और 2 नवम्बर 2025 को कांगड़ा में आयोजित प्रदेश अधिवेशन में पदभार ग्रहण करेंगे। डॉ. राकेश शर्मा: शिक्षा और अनुभव डॉ. राकेश…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर में इस बार ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले का आगाज जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता से हुआ। दत्तात्रेय स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ पुरुष और महिला वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। पुरुष वर्ग में कुल 10 टीमें और महिला वर्ग में 6 टीमें मैदान में उतरीं। प्रतियोगिता के पहले मैच में जुब्बल ने रोहड़ू को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गवर्नमेंट कॉन्ट्रेक्टर मिलाप ठाकुर ने किया, जबकि विशेष अतिथि के रूप में राजेंद्र शर्मा ने शिरकत की। आयोजकों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के ममलीग में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ममलीग उप-तहसील को स्तरोन्नत कर तहसील बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ममलीग में लोक निर्माण विभाग का उप-मंडल खोला जाएगा और स्कूल की छत के लिए 50 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 50 हजार रुपये की राशि भी मंजूर की गई।मुख्यमंत्री ने राजस्व लोक अदालतों और माई डीड परियोजना का हवाला देते हुए कहा कि इससे आम लोगों को भूमि रजिस्ट्री के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति, डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज अपने कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके दायित्वों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे, जबकि महोत्सव का समापन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों द्वारा होगा। चार दिवसीय महोत्सव 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक रिकांगपिओ के मिनी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण क्षेत्र के ओगली पंचायत में 40 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा और महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए विकास कार्यों पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि विकास किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि सभी के सहयोग से संभव होता है। उन्होंने कहा कि सिराज क्षेत्र में तय किए गए लक्ष्यों में 90% सफलता मिली है। मुख्य योजनाओं का विवरण सड़कों का जाल: शिमला ग्रामीण क्षेत्र में 200 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण…