Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Himachal News : विधानसभा गेट पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, जॉब ट्रेनी पॉलिसी पर सरकार को घेरा

    तपोवन में सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा गेट पर जॉब ट्रेनी पॉलिसी के खिलाफ भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, सरकार पर युवाओं से किया वादा तोड़ने का आरोप। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    धर्मशाला। तपोवन में मंगलवार को शीत सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया। सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार की जॉब ट्रेनी पॉलिसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार पर युवाओं से किए गए वादों को तोड़ने का आरोप लगाया। सुबह सत्र शुरू होने से ठीक पहले सभी भाजपा विधायक हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर विधानसभा गेट तक पहुंचे। जॉब ट्रेनी पॉलिसी वापस लो, नियमित नौकरी दो और नौकरियों पर लगे प्रतिबंध वापस लो जैसे नारों के बीच विधायकों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। भाजपा विधायकों का कहना है कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान युवाओं को नियमित रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब नियमित पदों पर भर्ती करने की बजाय युवाओं को दो वर्ष के लिए ट्रेनी के रूप में रखने की नीति लाई जा रही है, जो उन्हें अस्थिर भविष्य की ओर धकेलने जैसा है।

    जॉब ट्रेनी पॉलिसी युवाओं के हित में नहीं : जयराम

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जॉब ट्रेनी पॉलिसी न तो युवाओं के हित में है और न ही यह राज्य में रोजगार को मजबूत करने वाला कदम है। उनके अनुसार, दो साल तक ट्रेनी के रूप में सेवा करवाकर बाद में नियमितीकरण का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं दिया गया है, जिससे युवाओं में गहरी नाराजगी है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान एक साल में एक लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन सरकार अब वादे से पीछे हटती दिख रही है। बीजेपी विधायकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जॉब ट्रेनी पॉलिसी पर पुनर्विचार नहीं किया तो विरोध और तेज किया जाएगा।

    #ARBtimes #BJPLegislators #BJPProtest #CongressVsBJP #HimachalAssembly #HimachalNews #himachalpradesh #HPPolitics #JobTraineePolicy #PoliticalNews #TaposanSession #WinterSession #YouthEmployment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: सतलुज में डूबा 14 वर्षीय किशोर; किल्बा में दिनभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, आज फिर तलाश जारी
    Next Article Rampur Bushahr: एबीवीपी रामपुर ने निकाली शव यात्रा, सरकार से स्थाई रोजगार व शिक्षा सुधारों की मांग तेज
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Mandi: करसोग में आपदा राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

    July 14, 2025

    Shimla के बडियारा पुल ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: शराब पिलाकर युवक की हत्या, Kasaul से दो आरोपी गिरफ्तार

    February 24, 2026

    Rampur Bushahr: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में ड्रोन और 104 सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी सुरक्षा पर पैनी नजर

    November 4, 2025

    Kullu: कुल्लू पहुंचे फ्रांस के राजदूत थियेरे मथू, ‘हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम’ की प्रगति की समीक्षा

    May 15, 2026

    बागवानी विभाग ने रामपुर व ननखडी में जापानी फल के 18 हजार पौधे वितरित किए- डॉ. अश्वनी चौहान

    January 22, 2025

    T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम घोषित, ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी

    December 20, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 5 9
    Users Today : 3
    Total Users : 128959
    Total views : 251862
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.