Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मुंबई  Women’s Cricket World Cup : जेमिमा रॉड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर की ऐतिहासिक पारियों की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोकते हुए आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लिचफील्ड के शतक की बदौलत 49.5 ओवर में 338 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था, लेकिन भारत ने यह चुनौती मात्र 48.3 ओवर में पार कर ली। यह भारत की वनडे विश्व कप इतिहास में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर, बुशहर 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में रामपुर में 5 से 10 नवंबर तक राज्यस्तरीय कबड्डी, बॉक्सिंग और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में आज उपमंडल अधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कबड्डी प्रतियोगिता (5 से 7 नवंबर) कबड्डी प्रतियोगिता 5 से 7 नवंबर तक आयोजित होगी। इसमें 6 महिला और 6 पुरुष वर्ग की टीमें भाग लेंगी। इसके अलावा बुशहर कबड्डी संघ की महिला और पुरुष टीम भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा होंगी। संघ के संयोजक अनिरुद्ध सिंह बिष्ट…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले नए खेल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत लगभग 25 करोड़ रुपए है और इसके लिए पहले चरण में 4.5 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। खेल परिसर के लिए घुमारवीं के समीप लगभग 12 बीघा भूमि खेल विभाग के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है। इसमें इनडोर स्टेडियम, आउटडोर खेल मैदान, दर्शक दीर्घा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण केंद्र तैयार किए जाएंगे, जिससे युवा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी विशेष न्यायालय-1, मंडी ने NDPS अधिनियम के तहत आरोपी तूले सिंह, निवासी बनाल, बंजार, कुल्लू को दोषी ठहराते हुए 17 वर्ष के कठोर कारावास और ₹1,70,000 का जुर्माना सुनाया। यदि जुर्माना अदा नहीं किया गया तो अतिरिक्त 2 वर्ष का साधारण कारावास भुगतना होगा। जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज ने बताया कि 26 मई 2019 को रात करीब 8:15 बजे थाना जोगिंद्रनगर की पुलिस NH-154 पर गश्त के दौरान आरोपी की कार (HP01C-0612) को रोक कर जांच की। तलाशी में वाहन से 6 किलो 324 ग्राम चरस (कैनाबिस) और 413 ग्राम अफीम (ओपियम) बरामद हुई। आरोपी ने अन्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके आवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसरंचना को सुदृढ़ करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अगले वित्त वर्ष में आवंटन में वृद्धि, प्रदेश के लिए 3 गहन चिकित्सा खंड स्थापित करने की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अनुपात बनाए रखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि प्रदेश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अगले…

Read More