Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई के सभागार में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में संस्थान में चल रही विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों और सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय आनंद, डॉ. सुनीश चौहान और सदस्य सचिव डॉ. अमर चंद ने वर्ष 2024-25 के बजट, आय-व्यय और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।डॉ. अमर चंद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान समिति की कुल आय ₹24,77,013 रही, जबकि वर्ष 2025-26 के लिए ₹25,29,550 का बजट…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर गोविंद वल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय, रामपुर में शनिवार को राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह दिवस भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा हर वर्ष 1 नवंबर को मनाया जाता है, ताकि वर्ष 1966 में पंजाब पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के आधार पर हिमाचल प्रदेश में सम्मिलित हुए क्षेत्रों की ऐतिहासिक तिथि को याद किया जा सके। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच कार्यक्रम के पहले सत्र में महाविद्यालय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर जलविद्युत स्टेशन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मरवाह ने दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई। इसके उपरांत सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत “सतर्कता – हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस वॉकथॉन का उद्देश्य ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम को विकास मरवाह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा ठेकेदार प्रतिनिधि उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में रामपुर के पाटबंगला मैदान में तीन दिवसीय अश्व प्रदर्शनी 2025 का शुभारंभ शनिवार को हुआ। पहले ही दिन पशुपालन विभाग की टीम ने 65 अश्वों का पंजीकरण किया, जो देर शाम तक जारी रहा। प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पिन वैली, भावा वैली, जिला किन्नौर और आसपास के क्षेत्रों से दर्जनों अश्व पहुंचे हैं। खासतौर पर चामुर्थी नस्ल के घोड़े खरीददारों का मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। इन्हें ‘पहाड़ों का जहाज’ कहा जाता है क्योंकि ये बर्फीले और पत्थरीले रास्तों पर आसानी से चल सकते हैं। यही कारण है…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जन-जागृति, जन कल्याण और न्याय तक जन-जन की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जनजातीय जिला किन्नौर के मिनी स्टेडियम रिकांगपिओ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायाधीश एवं सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रणजीत सिंह ने की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता, युवाओं को नशामुक्त समाज की दिशा में जागरूक करने, पर्यावरण संरक्षण के महत्व, आपदा पीड़ित पुनर्वास और…

Read More