Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 3000 डीजल-पेट्रोल गाड़ियां होंगी ई-वाहन में तब्दील, 500 नई ई-बसें भी आएंगी : सुक्खू

ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 29, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

सोलन। जिले के गांधी ग्राम में आयोजित नेशनल ट्रक एंड बस मीट के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल देश का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है, जिसकी प्राकृतिक सुंदरता दुनियाभर के सैलानियों को आकर्षित करती है। अधिक पर्यटक आगमन से पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए राज्य सरकार पर्यटन ढांचे को मजबूत करते हुए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। राज्य सरकार ने मार्च 2026 तक हिमाचल को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने और आवश्यक ढांचे के विकास पर कार्य किया जा रहा है। परिवहन क्षेत्र से 16-20 प्रतिशत ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन होता है, जो पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। इसी को देखते हुए सरकार ई-वाहनों के प्रयोग को बढ़ा रही है।

सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना शुरू की है, जिसके तहत युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। अब तक 50 ई-टैक्सियों को सरकारी विभागों से जोड़ा गया है। 10 मई तक 50 और टैक्सियों को जोड़ा जाएगा। इस वर्ष पेट्रोल और डीजल से चलने वाले 3,000 वाहनों को ई-वाहनों में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से डीजल बसों को ई-बसों में बदल रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने 412 करोड़ रुपये की लागत से 297 ई-बसों की खरीद के लिए टेंडर जारी किए हैं। साथ ही 124 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टेशनों पर चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं। अगले वित्तीय वर्ष में 500 और ई-बसें खरीदी जाएंगी। छह ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा चुके हैं और 41 अतिरिक्त चार्जिंग स्टेशन भी जल्द स्थापित किए जाएंगे। ई-व्यावसायिक वाहनों के पंजीकरण पर रोड टैक्स में 100 प्रतिशत और विशेष रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। पेट्रोल-डीजल चालित ऑटो रिक्शों को भी ई-रिक्शों से बदला जा रहा है। सरकार युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए 1000 बस रूटों के नए परमिट निजी क्षेत्र को देने जा रही है, जिन पर ई-बस या टेंपो ट्रेवलर खरीदने पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

#ChiefMinisterSukhu #ElectricVehicles #EVPolicy #GreenEnergy #GreenIndustry #himachalpradesh #InvestmentOpportunity #StartupYojana #SustainableDevelopment #Tourism
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla : शिक्षा निदेशालयों के पुनर्गठन का विरोध जारी, चार और शिक्षक निलंबित
Next Article Relief for patients : एक मई से गैस्ट्रो, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी के मरीजों की भर्ती और ऑपरेशन चमियाना में
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 9 5 9
Users Today : 53
Total Users : 113959
Total views : 226919
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.