Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेला की तैयारियों को लेकर बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन की कार्यकारिणी  की बैठक यूनियन कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन ओम प्रकाश ने की, जिसमें 12 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑटो रिक्शों के लिए नए रूट और पार्किंग पॉइंट निर्धारित किए गए। निर्णय लिया गया कि रामपुर से मेला ग्राउंड की ओर जाने वाले ऑटो पैट्रोल पंप के सामने सवारियां उतारेंगे और वापसी के लिए एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप चौक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला Women’s Cricket World Cup 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को यह ऐलान करते हुए कहा कि रेणुका ठाकुर ने न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने रेणुका की मां और पूरे परिवार को बधाई देते हुए कहा कि “रेणुका आज हिमाचल का गौरव हैं।” रेणुका ठाकुर ने Women’s World Cup 2025 में शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग से टीम की जीत में अहम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का समापन राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा किया गया। वहीं जिले के लिए कई विकासात्मक परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। उन्होंने रिकांगपिओ में 10.95 करोड़ रुपये की लागत से बने इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण, शारबो में 17.96 करोड़ रुपये के हेलीपोर्ट का शिलान्यास, और 3.44 करोड़ रुपये की लागत से बने सतर्कता विभाग के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि नए इंडोर स्टेडियम से युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट अवसर मिलेगा और राज्य सरकार युवाओं को खेलों से जोड़कर नशामुक्त हिमाचल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 13 और 14 नवम्बर 2025 को खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अंबाला कैंट में अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। इस चरण में फिजिकल और मेडिकल परीक्षण होंगे। यह भर्ती हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की उन महिला अभ्यर्थियों के लिए है, जो प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुई हैं। भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी Login ID से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकती हैं। भर्ती कार्यालय…

Read More

मुंबई। देश की बेटियों ने रविवार को इतिहास रचते हुए Women’s Cricket World Cup 2025 का खिताब अपने नाम किया। डीवाई पाटिल स्टेडियम नवीं मुंबई में आयोजित फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए। भारतीय पारी की शुरुआत शानदार रही। शेफाली वर्मा ने 87 रन और दीप्ति शर्मा ने 58 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 24 गेंद में 34 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जेमिमा रॉड्रिग्स और…

Read More