Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राष्ट्रीय

    Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

    Jaspal Rana Death News : एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रहे और मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पीएम मोदी ने शोक जताते हुए इसे भारतीय खेल जगत की बड़ी क्षति बताया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नई दिल्ली 

    Jaspal Rana Death News : भारतीय निशानेबाजी जगत से शुक्रवार को बेहद दुखद खबर सामने आई। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपिक पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर के कोच रहे मशहूर निशानेबाज एवं कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 28 जून 1976 में जन्म राणा ने शुक्रवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। राणा उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के रहने वाले थे।

    बताया जा रहा है कि जसपाल राणा जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से लौटे थे। वापसी के दौरान फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दिल्ली पहुंचते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने स्टेंट डाला। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

    भारतीय शूटिंग के हाई-परफॉर्मेंस कोच थे जसपाल राणा

    जसपाल राणा वर्तमान में भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे। फरवरी 2025 में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने उन्हें आधिकारिक तौर पर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का हाई-परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया था।  उनकी कड़ी ट्रेनिंग और अनुशासित कोचिंग शैली का ही परिणाम था कि भारतीय निशानेबाजों ने हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। मनु भाकर की सफलता में भी उनके मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही।

    द्रोणाचार्य पुरस्कार से हुए थे सम्मानित

    भारतीय निशानेबाजी में उत्कृष्ट योगदान के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2020 में जसपाल राणा को प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्होंने एक खिलाड़ी और कोच दोनों भूमिकाओं में तीन दशकों से अधिक समय तक देश की सेवा की। उन्होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। युवा निशानेबाजों को प्रेरित करने और शूटिंग खेल को लोकप्रिय बनाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

    पीएम मोदी ने जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसपाल राणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जसपाल राणा का जाना भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने निशानेबाजी में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया और एक मेंटर के रूप में कई युवा खिलाड़ियों का भविष्य संवारा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी लगन, अनुशासन और खेलों के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। जसपाल राणा का निधन केवल भारतीय निशानेबाजी ही नहीं, बल्कि पूरे खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। एक सफल खिलाड़ी, कुशल कोच और प्रेरणादायी गुरु के रूप में उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

     

    #ARBtimes #IndianShooting #JaspalRana #JaspalRanaDeath #ManuBhaker #PMModi #ShootingNews #SportsNewsHindi
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : HPU BA Final Year Result 2026 Out: 95.59% पास, रामपुर कॉलेज की नमिता प्रदेश में टॉपर
    Next Article Kullu: कुल्लू में दूध के नमूनों में मिले डिटर्जेंट अवशेष, खाद्य सुरक्षा विभाग ने विक्रेताओं को दी सख्त चेतावनी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Sports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

    September 10, 2026

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Forest: बरमूडा घास से हरा-भरा होगा रामपुर कॉलेज मैदान, 7 से 10 दिन में तैयार होगी घास

    August 26, 2026

    Varanasi: वाराणसी में FHRAI के 56वें वार्षिक अधिवेशन में बोले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    August 23, 2026

    Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश

    August 23, 2026

    Forest: रामपुर कॉलेज ग्राउंड की बदल रही सूरत, हाइड्रोसीडिंग से उगाई जा रही घास

    August 20, 2026

    Kullu: बेटी पढ़ाओ, सपनों को उड़ान दो—श्रुति ठाकुर ने रोशन किया आनी और हिमाचल का नाम

    August 19, 2026

    Delhi: NIFTEM काउंसिल में प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार निर्वाचित, हिमाचल के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई उम्मीद

    August 17, 2026

    Sports: एंटी-ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनोज शर्मा और पूजा ने जीते एकल खिताब

    August 10, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    New Delhi: परेश राणपरा ने एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) का पदभार संभाला

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 4
    Users Today : 9
    Total Users : 122504
    Total views : 241293
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.