Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
कुल्लू

Kullu: कुल्लू में दूध के नमूनों में मिले डिटर्जेंट अवशेष, खाद्य सुरक्षा विभाग ने विक्रेताओं को दी सख्त चेतावनी

कुल्लू के भुट्टी चौक में खाद्य सुरक्षा विभाग के विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान जांचे गए अधिकांश दूध के नमूनों में डिटर्जेंट के अवशेष पाए गए। विभाग ने दूध विक्रेताओं को स्वच्छता मानकों का पालन करने की चेतावनी देते हुए भविष्य में सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

कुल्लू जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान दूध के अधिकांश नमूनों में डिटर्जेंट अवशेष पाए जाने का मामला सामने आया है। विभाग ने इसे गंभीर विषय मानते हुए दूध विक्रेताओं को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी है और भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुल्लू अनिल शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीम सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शुक्रवार सुबह भुट्टी चौक में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 15 दूध के नमूनों और एक पनीर के नमूने की जांच की गई। फिलहाल अभियान का उद्देश्य जागरूकता और निगरानी था, इसलिए तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के बजाय संबंधित विक्रेताओं को सुधार का अवसर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) की प्रभारी एवं फूड एनालिस्ट दिव्या ठाकुर ने नमूनों की प्रारंभिक जांच की। जांच में यूरिया, स्टार्च और डिटर्जेंट की मौजूदगी का परीक्षण किया गया। परिणामों में अधिकांश दूध के नमूनों में डिटर्जेंट के अंश पाए गए, जबकि यूरिया और स्टार्च की मिलावट नहीं मिली।

विभाग के अनुसार प्रथम दृष्टया यह संभावना है कि दूध रखने वाले कंटेनरों और केनों की सफाई के बाद उन्हें पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी से नहीं धोया गया, जिसके कारण डिटर्जेंट के अवशेष दूध में पहुंच गए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे रासायनिक अवशेष मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं और खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी दूध विक्रेताओं से कंटेनरों की सफाई के लिए उपयुक्त डिशवॉशिंग लिक्विड का उपयोग करने तथा उपयोग से पहले उन्हें बहते स्वच्छ पानी से अच्छी तरह धोने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार के रासायनिक अवशेष की संभावना समाप्त हो सके।

विभाग ने संबंधित विक्रेताओं को चेतावनी जारी करते हुए स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में यदि दोबारा रासायनिक अवशेष पाए जाते हैं अथवा खाद्य पदार्थ असुरक्षित श्रेणी में मिलते हैं तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 59 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रावधान के अंतर्गत परिस्थितियों के अनुसार एक लाख रुपये से लेकर दस लाख रुपये या उससे अधिक का आर्थिक दंड तथा कारावास तक का प्रावधान है।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अनिल शर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू जिले के उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

#BhuttiChowk #BreakingNews #DetergentResidue #FoodInspection #FoodSafety #FoodSafetyAct #FoodSafetyDepartment #HimachalNews #himachalpradesh #kullu #Kullunews #MilkSamples #MilkTesting #MilkVendors #PublicHealth
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleJaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन
Next Article Shimla: अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शिमला रेड बनी चैंपियन, मंडी को हराकर जीता खिताब
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Kullu: लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता, सेब सीजन से पहले सड़कें होंगी दुरुस्त: विक्रमादित्य सिंह

July 29, 2026

Kullu: PMGSY-4 में बंजार को 150 करोड़ की सौगात, 20 नई सड़कें होंगी विकसित: विक्रमादित्य सिंह

July 28, 2026

कुल्लू में पीलिया का प्रकोप: 36 मरीज भर्ती, वॉटर टैंकों की सफाई शुरू; जानिए लक्षण और बचाव के मुख्य उपाय

July 23, 2026

Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

July 23, 2026

Himachal : कुल्लू में 27 जुलाई को युवाओं का महासंग्राम! नशा मुक्त विकसित भारत प्रतियोगिताओं के लिए MY Bharat पर करें रजिस्ट्रेशन

July 22, 2026

Kullu: दूध उत्पादक संघ का सरकार को अल्टीमेटम, 24 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन

July 17, 2026

Kullu : लावारिस पशु से टकराकर घर के आंगन में गिरी बाइक; PGI ले जाते समय दो दोस्तों की मौत

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026

Kullu: गड्ढों में तब्दील कंडा-कतमोर सड़क, सैकड़ों ग्रामीण परेशान; 25 जुलाई तक सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

July 14, 2026

Kullu News : भूस्खलन के खतरे से सहमे ग्रामीण, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; स्थायी समाधान की उठाई मांग

July 7, 2026

Kullu: 3.6 किलो चरस बरामदगी मामले में दोषी को 14 साल के कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

July 2, 2026

Kullu: चमन शर्मा बने युवक मंडल के रोपा के अध्यक्ष, अगस्त में होगी ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता

June 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 5 6 2
Users Today : 2
Total Users : 116562
Total views : 231554
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.