Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
स्वास्थ्य

हिमाचल में डॉक्टरों के लिए इन्सेंटिव पॉलिसी; IGMC को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए ₹5 करोड़

हिमाचल में डॉक्टरों के लिए नई इन्सेंटिव पॉलिसी लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि IGMC शिमला में बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा के लिए ₹5 करोड़ स्वीकृत किए गए, जिससे उन्नत उपचार को बढ़ावा मिलेगा।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
आईजीएमसी शिमला में स्टीमूलस कार्यक्रम में सम्मानित करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

शिमला। आईजीएमसी शिमला में केंद्रीय छात्र संघ की ओर से आयोजित वार्षिक समारोह ‘स्टीमूलस’ में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा प्रणाली को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने चिकित्सकों और रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए इन्सेंटिव पॉलिसी लाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में पीजी रेजिडेंट छात्रों को प्रथम वर्ष में 50 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष में 60 हजार और तृतीय वर्ष में 65 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड देने का प्रावधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मेडिकल शिक्षा में आधारभूत संरचना और तकनीकी सुदृढ़ीकरण पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में मौजूदा सरकार ने मेडिकल सेक्टर में 1,207 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने आईजीएमसी में लेप्रोस्कोप उपकरण के लिए पांच करोड़ और एनेस्थीसिया विभाग के लिए छह करोड़ देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त आईजीएमसी, टांडा, नेरचौक, चमियाना और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों में बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा के लिए पांच-पांच करोड़ देने की भी घोषणा की।

मेडिकल कॉलेजों में 75 करोड़ रुपये से बनेंगी स्मार्ट लैब्स

उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की सुविधा आरंभ होने को उन्होंने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नए युग की शुरुआत बताया। शिमला के चमियाना अस्पताल और कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक मशीनें स्थापित कर मरीजों को अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराना शुरू किया गया है। दो दशकों से उपयोग में रहे पुराने उपकरणों को बदलने का निर्णय लिया गया है ताकि एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल के चिकित्सा संस्थान विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें। चिकित्सा महाविद्यालयों में स्मार्ट लैब स्थापित करने के लिए 75 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं।

आपात सेवाओं के लिए 57 कैजुअल्टी मेडिकल अफसर होंगे भर्ती

मेडिकल एजुकेशन को विस्तार देते हुए बीएससी मेडिकल लेबोरेटरी, रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग, एनेस्थीसिया और ओटी तकनीक में सीटें आईजीएमसी में 10 से बढ़ाकर 50 और टांडा मेडिकल कॉलेज में 18 से 50 की गई हैं। चम्बा, हमीरपुर और नेरचौक मेडिकल कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रम आरंभ किए गए हैं और इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की स्थापना की गई है। आपात सेवाओं को मजबूत करने के लिए 57 कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसरों की भर्ती और विशेषज्ञों के 32 नए पद सृजित किए गए हैं, जिसे उन्होंने देश में पहली पहल बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब रेजिडेंट डॉक्टरों को लगातार 36 घंटे की जगह अधिकतम 12 घंटे की ड्यूटी ही देनी होगी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छात्रों और चिकित्सकों को सम्मानित किया और कहा कि प्रदेश सरकार मानवीय मूल्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार लाने के लिए काम कर रही है।

और पढ़ें >> अस्पताल ने किया ‘मृत’ घोषित, घर पर जाग उठा मरीज; 5 घंटे बाद फिर मौत

#ARBtimes #CMsukhu #DoctorsIncentive #HealthcareReforms #HealthSector #HimachalNews #HimachalUpdates #IGMCShimla #IncentivePolicy #MedicalDevelopment
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr: ननखड़ी के नालाबन के डॉ. रमन ठाकुर ने एमडी चिकित्सक के रूप में संभाला खनेरी में कार्यभार
Next Article दैनिक राशिफल : Monday, December 8, 2025
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: हिमाचल के 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें, 5 अस्पतालों में मिलेगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा

July 16, 2026

Shimla : चमियाना अस्पताल में IGMC के बराबर तय हुआ टेस्ट शुल्क, जानें कितनी लगेगी फीस

July 13, 2026

Shimla : चमियाना अस्पताल में ₹23 करोड़ की 3-टेस्ला MRI मशीन शुरू, मेडिकल कॉलेजों में ₹125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब्स

July 12, 2026

Blood Donation: ननखड़ी में आर्यवर्त सोसाइटी का रक्तदान शिविर सफल, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

July 7, 2026

Shimla: नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी : जगत सिंह नेगी

June 26, 2026

Drug Alert : हिमाचल में बनी 43 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, CDSCO रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

June 23, 2026

Health: खनेरी में स्वास्थ्य सेवाओं को झटका, चार दिन से बंद एक्स-रे सुविधा, अल्ट्रासाउंड मशीन भी खराब

June 13, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने चार नई एंबुलेंसों को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

June 8, 2026

DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती

May 23, 2026

Blood Camp:शहीद पवन दंगल की स्मृति में ज्यूरी में रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

May 20, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी जीएनएम स्कूल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जांच के बीच प्रधानाचार्य बदलीं

May 19, 2026

Shimla: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ, युवाओं से नशा मुक्त समाज निर्माण का आह्वान

May 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 5 2 9
Users Today : 96
Total Users : 115529
Total views : 229694
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.