Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • India-China: भारत-चीन सीमा व्यापार को गति देने की तैयारी, पूह में आयोजित हुई अहम बैठक
    • SFI: एसएफआई ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी राहत सामग्री, सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश
    • Kinnaur: 8 से 17 जून तक किन्नौर दौरे पर रहेंगे मंत्री जगत सिंह नेगी, कई विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
    • Rampur Bushahr: कोली समाज रामपुर की बैठक संपन्न, हृदय रोगी महिला के ऑपरेशन के लिए ₹6,500 की आर्थिक सहायता
    • Rampur Bushahr: दो माह से दूध उत्पादकों को नहीं मिली भुगतान राशि, दूध उत्पादकों में रोष
    • Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज
    • Shimla : हिमाचल में अब दिसंबर में होंगी सभी स्कूलों की नॉन बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं, फरवरी से नया सत्र
    • Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: कोली समाज रामपुर की बैठक संपन्न, हृदय रोगी महिला के ऑपरेशन के लिए ₹6,500 की आर्थिक सहायता

    रामपुर में कोली समाज खंड इकाई की बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी पर चर्चा हुई। समाज ने हृदय रोग से पीड़ित कमला देवी के ऑपरेशन हेतु ₹6,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 4, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter) Google News

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    कोली समाज खंड इकाई रामपुर की बैठक अध्यक्ष मदन कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से कोली समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कोली समाज खंड इकाई रामपुर की कार्यकारिणी सहित अन्य सदस्य भी सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

    इस अवसर पर समाज ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए हृदय रोग से पीड़ित कमला देवी पत्नी शीशू पाल, निवासी गांव बटाली, डाकघर करतोट, तहसील रामपुर को उपचार के लिए 6,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। बताया गया कि कमला देवी का हृदय ऑपरेशन होना है, जिस पर लगभग पांच लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। समाज के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की कि वे अपनी इच्छानुसार आर्थिक सहयोग प्रदान कर महिला के उपचार में सहायता करें।

    बैठक में उपाध्यक्ष मंगत राम, सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष वीर सिंह, संगठन महामंत्री चुनी लाल, मोहन लाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शेर सिंह, हरदयाल सिंह, मेला राम, गंगा राम, केवल राम, रीता कालटा, कृष्णा देवी, प्रेम जोशी तथा कर्म चंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    #CommunitySupport #HeartSurgery #HimachalNews #KamlaDevi #KoliCommunity #KoliSamaj #RampurBushahr #RamPurNews #SocialService #SocialWork
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    ATUL RAJ
    • Website

    Related Posts

    SFI: एसएफआई ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी राहत सामग्री, सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश

    June 4, 2026

    Kinnaur: 8 से 17 जून तक किन्नौर दौरे पर रहेंगे मंत्री जगत सिंह नेगी, कई विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

    June 4, 2026

    Rampur Bushahr: दो माह से दूध उत्पादकों को नहीं मिली भुगतान राशि, दूध उत्पादकों में रोष

    June 4, 2026

    Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

    June 4, 2026

    Shimla : हिमाचल में अब दिसंबर में होंगी सभी स्कूलों की नॉन बोर्ड वार्षिक परीक्षाएं, फरवरी से नया सत्र

    June 4, 2026

    Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी

    June 4, 2026

    Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव

    June 3, 2026

    HP TET 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन किए रद्द, 32,531 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल होंगे

    June 3, 2026

    Shimla News: वकीलों के विरोध के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह समेत कई अधिकारियों के वाहनों के कटे चालान

    June 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा

    Our Visitor

    1 1 0 6 0 7
    Users Today : 152
    Total Users : 110607
    Total views : 220252
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.