Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मौसम

Himachal Pradesh : किन्नौर के थाच गांव में बादल फटा, खेत और गाड़ियां बहीं; कुमारसैन में मकान जमींदोज

ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 19, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
किन्नौर जिले की तरांडा पंचायत के थाच गांव में बादल फटने से हुआ नुकसान।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रिकांगपिओ/शिमला।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का कहर टूटा है। वीरवार देर रात करीब तीन घंटे लगातार हुई तेज बारिश के बीच तरांडा पंचायत के थाच गांव में बादल फटा। इससे यहां भारी नुकसान हुआ। बादल फटने के बाद आए मलबे की चपेट में आने से खेत पूरी तरह बह गए, जबकि कुछ गाड़ियां भी बहने की सूचना है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रात को जब लोगों को बादल फटने का अंदेशा हुआ तो वे घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए। हालांकि, भारी मात्रा में आए पानी और मलबे के कारण कई घर अब खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही हैं।

हिमलैंड में भूस्खलन, घर को खतरा, एडवर्ड स्कूल दो दिन के लिए बंद

इसी बीच राजधानी शिमला में भी वीरवार देर रात प्राकृतिक आपदा का असर देखने को मिला। सर्कुलर रोड पर हिमलैंड के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। रात 12 बजे के बाद हुए भूस्खलन के कारण ऊपर बने घर को खतरा पैदा हो गया। जिला प्रशासन ने घरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने एडवर्ड स्कूल को दो दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं। 19 और 20 सितंबर को स्कूल की सभी कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित होंगी। शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र से भी भूस्खलन की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक तीन मंजिला मकान मलबे में दबकर पूरी तरह जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि घर में रह रहे लोग समय रहते बाहर निकल आए और किसी की जान नहीं गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग के अनुसार, सितंबर माह में सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। जहां इस अवधि में औसतन 698.3 मिलीमीटर बारिश होती है, वहीं इस बार अब तक 1019.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

इस मानसून अब तक 4595 करोड़ का नुकसान 
प्रदेश में अब तक 4595 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। वहीं, 419 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 1500 घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं और 7000 से अधिक घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

#HimachalRain #KinnaurFlood #NaturalDisaster #किन्नौर #बादलफटना #शिमलाभूस्खलन #हिमाचलप्रशासन #हिमाचलमॉनसून
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleआईटीआई में कृषि प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति : धर्माणी
Next Article स्वरोजगार योजनाओं से बदलेगा भविष्य, मंडी में अनुसूचित जाति युवाओं से आवेदन आमंत्रित
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

July 2, 2026

Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

July 1, 2026

Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

June 20, 2026

Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

June 1, 2026

Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

May 21, 2026

Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

April 27, 2026

Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

April 24, 2026

Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

April 8, 2026

Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

March 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 9 2 0
Users Today : 14
Total Users : 113920
Total views : 226851
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.