Author: ARB Times Desk

♈ मेष राशि (Aries) आज मनोरंजन और खेलकूद से दिन खुशनुमा रहेगा। समय और धन की कद्र करें, वरना परेशानी हो सकती है। कारोबार की गोपनीय बातें किसी से साझा न करें। जीवनसाथी पर संदेह न करें, रिश्ते पर असर पड़ेगा।शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हराउपाय: पीला सूरजमुखी लगाएं, तरक्की मिलेगी। ♉ वृष राशि (Taurus) क्रोध से बचें। पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। ऑफिस में शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी से तालमेल बेहतर रहेगा।शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: भूराउपाय: घर में लाल पौधे लगाएं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ♊ मिथुन राशि (Gemini) नए विचार और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद वीरवार को किन्नौर प्रवास के दौरान रामपुर सर्किट हाउस पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर तीनों मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उन्हें दूर करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4, बैच-1 के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 123 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़कों के नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY–IV) के अंतर्गत राज्य की 294 सड़क परियोजनाओं को केंद्र सरकार की एम्पावर्ड कमेटी द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इन परियोजनाओं पर कुल ₹2,271 करोड़ की लागत आएगी और इनके माध्यम से 431 में से 111 जनजातीय एवं अनुसूचित जाति बहुल बस्तियों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। औपचारिक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य आरंभ होगा। प्रदेश लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि राज्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) द्वारा आज कुलपति कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संघ ने कहा कि प्रदेश सरकार और वित्त विभाग उच्च शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है, जिसके चलते विश्वविद्यालय का नियमित सरकारी अनुदान समय पर जारी नहीं किया जा रहा। संघ के अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास, महासचिव अंकुश एवं डॉ. अंजलि ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि वित्त सचिव जानबूझकर विश्वविद्यालय के सरकारी अनुदान को रोक कर प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का 152 करोड़…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर। पदम् वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के प्रांगण में बुशहर कबड्डी संघ के बैनर तले प्रशासन व लवी मेला कमेटी के सहयोग से चल रही बहुप्रतीक्षित कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया। मैदान में दर्शकों की बड़ी संख्या मौजूद रही और पूरे दिन रोमांचक मुकाबलों का आनंद उठाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार और एक्सईन जल शक्ति बोर्ड रामपुर आर.एस. नेगी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जहां शारीरिक व मानसिक संतुलन…

Read More