Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग उपमंडल की बलग पंचायत से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले महज 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल बच्चे द्वारा उठाए गए इस गंभीर कदम के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन उसकी असमय मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी कम उम्र में आत्महत्या जैसा कदम उठाना किसी के समझ से परे है और लोग इसकी वजह को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर बी.एड. संस्थान कलना में निरोग्य हेल्थ सर्विस के द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. आंचल शर्मा, फार्मासिस्ट नीरज भारद्वाज तथा टीम के अन्य सदस्यों ने प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं टिप्स प्रदान किए। इस शिविर में लगभग 65 प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं सहित सभी शिक्षकों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स (BMI) सहित अन्य बेसिक स्वास्थ्य जांच की गई। संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के आईटीबीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दिशा के अंतर्गत आने वाली विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में मनरेगा, सांसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना सहित अन्य केंद्र एवं राज्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) ने आज लगातार दूसरे दिन भी कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर किया गया, जिसमें गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर विश्वविद्यालयों को दिए जाने वाले अनुदान में सौतेला रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान उच्च शिक्षा व्यवस्था की ओर बिल्कुल नहीं है, जिसके चलते प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। स्थिति यह है कि विश्वविद्यालयों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी मंडी शहर में अब यातायात व्यवस्था नई प्रणाली के तहत संचालित होगी। जिला दण्डाधिकारी अपूर्व देवगन ने शहर के ट्रैफिक को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुनर्गठन से संबंधित अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। फरवरी माह में जारी ड्राफ्ट अधिसूचना पर आम लोगों से मिली आपत्तियों व सुझावों पर विचार के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया है। नई अधिसूचना में नो पार्किंग क्षेत्र, पेड पार्किंग स्थल, वन-वे मार्ग, साइलेंस जोन, सामान वाहनों के संचालन का समय, भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण तथा ऑटो रिक्शा स्टैंडों में वाहनों की संख्या में संशोधन सहित…

Read More