Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Himachal : सरकारी खजाने से 10 करोड़ उड़ाए, कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई आई सामने : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने रैली पर सरकारी खजाने से 10 करोड़ उड़ाए , जबकि मंच पर उनकी अंदरूनी लड़ाई खुलकर सामने आ गई। पढ़ें खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 12, 20251 Comment4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
कांग्रेस सरकार के जनसंकल्प सम्मेलन को लेकर पत्रकारों से बात करते जयराम ठाकुर।

मंडी। हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंडी के पड्‌डल मैदान में आयोजित जनसंकल्प समारोह को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कार्यक्रम को असंवेदनशील, विवादित और उपलब्धियों की बजाय आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित बताया। जयराम ठाकुर का कहना है कि जिस जिला मंडी में इस वर्ष आपदा से सबसे अधिक नुकसान हुआ, उसी स्थान पर करोड़ों रुपये खर्च कर जश्न मनाना आपदा पीड़ितों के साथ अन्याय है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार ने आपदा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय नमक छिड़कने का काम किया है। पूरे प्रदेश ने देखा कि मंच पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बीच खुलकर तनाव दिखाई दिया। यह संवेदनाओं का मंच था, आपसी खुन्नस निकालने का नहीं। विपक्ष के अनुसार सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता ने भी इस दृश्य को देखकर हैरानी जताई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने इस कार्यक्रम को तीन वर्षों के विजन मंच के रूप में पेश किया, लेकिन असल में पूरा आयोजन केंद्र सरकार और पूर्व भाजपा सरकार को कोसने तक सीमित रहा। जयराम ने दावा किया कि सुक्खू सरकार आने वाले दो वर्षों में भी इसी तरह केंद्र के खिलाफ बयानबाजी पर ही टिके रहने वाली है। मैंने पहले ही कहा था, इस सरकार का विजन लाइफ नहीं, बल्कि पूरी तरह ब्लर है, जो आज के मंच पर साबित हो गया।

फिजूलखर्ची के बजाय पीड़ितों की मदद करती सरकार

जयराम ठाकुर ने रैली पर खर्च को भी सवालों के घेरे में रखा। उनके अनुसार लगभग 10 करोड़ रुपये सरकारी खजाने से खर्च किए गए, जबकि यह धन आपदा पीड़ितों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। कार्यक्रम को सरकारी रैली का नाम दिया गया, लेकिन सरकारी घोषणाओं और वास्तविक कार्यक्रम को सिर्फ दो मिनट में निपटा दिया गया। इसी दौरान योजनाओं के लाभार्थियों को ये कहकर बुलाया गया कि उन्हें भुगतान या लाभ दिए जाएंगे, लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी कलह की ओर भी इशारा किया। जयराम ने कहा कि कार्यक्रम में न तो कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह दिखाई दीं और न ही लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। यह स्पष्ट संकेत है कि वीरभद्र सिंह गुट को सुक्खू सरकार किनारे करने में लगी है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि रैली में भीड़ जुटाने के लिए कर्मचारियों पर दबाव डाला गया और स्कूलों व आईटीआई छात्रों को जबरन बसों में बैठाकर मैदान लाया गया। इसके बावजूद रैली असफल और फीकी रही।

दावा : बदहाली के 3 साल देशभर में बना सोशल मीडिया ट्रेंड

भाजपा ने हिमाचल कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर बड़ा अभियान छेड़ते हुए सरकार की नाकामियों को प्रमुखता से उजागर किया। बुधवार को मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के समानांतर भाजपा ने देशभर में बदहाली के 3 साल हैशटैग के साथ व्यापक ई-कैंपेन चलाया, जो पूरे दिन एक्स (ट्विटर) पर शीर्ष ट्रेंड में रहा। हिमाचल भाजपा सोशल मीडिया टीम ने सुबह से पोस्टर, रील्स व वीडियो जारी कर गारंटियों की नाकामी, बंद संस्थान, 40 हजार करोड़ से अधिक कर्ज, कानून-व्यवस्था की कमजोरी, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सरकार के खिलाफ 35 हजार से अधिक ट्वीट किए गए। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस कंटेंट को साझा कर अभियान को और मजबूत किया।

मंडी की रैली में दिखी जनता की नाराजगी के वीडियो व पोस्टर भी तेजी से वायरल हुए। इससे पहले भाजपा ने 4 दिसंबर को धर्मशाला में हुए विरोध प्रदर्शन को भी व्यवस्था पतन के 3 साल हैशटैग के साथ देशभर में ट्रेंड कराया था। पार्टी का दावा है कि कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में प्रदेश को कर्ज और अव्यवस्था के बोझ तले दबा दिया है। इसी वजह से मुख्यमंत्री सुक्खू को रैली में भाजपा की सोशल मीडिया टीम का जिक्र करना पड़ा।

और पढ़ें :
>> हिमाचल सरकार के तीन साल पूरे: जनसंकल्प सम्मेलन में सीएम सुक्खू का केंद्र पर तीखा प्रहार
>> मंडी जनसंकल्प सम्मेलन में डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का तीखा प्रहार, अधिकारियों व BJP नेताओं को दी कड़ी चेतावनी 

#ARBtimes #CongressVsBJP #himachalpradesh #HPPolitics #IndianPolitics #PoliticalNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleदैनिक राशिफल : Friday, December 12, 2025
Next Article हिमाचल में 3rd, 5th, 8th, 9th और 11th की डेटशीट जारी, जानें परीक्षा कब होंगी
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

June 19, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

June 14, 2026

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026

BJP: भाजपा मंडल रामपुर ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

June 8, 2026

Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

June 7, 2026

Rampur bushahr: ननखड़ी कॉलेज का विलय छात्र विरोधी फैसला, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय: कौल सिंह

June 6, 2026

Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी

June 4, 2026
View 1 Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.