Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि
    • HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    • Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
    • Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: हिमाचल सरकार के तीन साल पूरे: जनसंकल्प सम्मेलन में सीएम सुक्खू का केंद्र पर तीखा प्रहार

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 11, 2025Updated:December 11, 20251 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    प्रदेश सरकार के पड्‌डल मैदान में आयोजित हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन में उपस्थित मुख्यमंत्री व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मंडी में आयोजित जनसंकल्प सम्मेलन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार व भाजपा पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे लोग लगातार हिमाचल के हक रोकने और प्रदेश के हाथ बांधने का काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार चुनौतियों से लड़ते हुए हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो वर्षों में प्रदेश की तकदीर बदल देंगे और भ्रष्टाचार में डूबे लोगों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आम आदमी और ईमानदार व्यक्ति की लड़ाई है, जिसे पूरी मजबूती के साथ अंदर—बाहर दोनों मोर्चों से लड़ा जाएगा।

    मंडी के पड्‌डल मैदान में हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन में उमड़ी लोगों की भीड़

    जनता ने साधारण परिवार के व्यक्ति पर भरोसा जताया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि जनता ने एक साधारण परिवार से उठकर प्रदेश का नेतृत्व संभालने वाले व्यक्ति पर विश्वास जताया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि देश की एकता के लिए सबसे बड़े बलिदान कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं—इंदिरा गांधी ने 36 गोलियां खाईं और राजीव गांधी बम धमाके में शहीद हुए, जबकि भाजपा का योगदान शून्य रहा है।

    नारे लगाने वालों को फटकार—“अनुशासन कांग्रेस की पहचान

    अपने संबोधन के दौरान मंच के पास नारे लगाने वाले कुछ कार्यकर्ताओं को सीएम ने फटकार लगाई और कहा कि अनुशासन ही कांग्रेस की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका पहला कदम सचिवालय नहीं, बल्कि अनाथ आश्रम में पड़ा, क्योंकि राजनीति में वे दिखावे के लिए नहीं, बल्कि चुनौतियों के लिए आए हैं।

    भाजपा 20 लोगों को बैठाकर फर्जी अभियान चला रही

    सुक्खू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दुष्प्रचार के लिए भाजपा अपने कार्यालयों में 20 लोगों को बैठाकर सोशल मीडिया पर फर्जी अभियान चला रही है।
    उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश पर—

    • 75,000 करोड़ रुपये का कर्ज,

    • 10,000 करोड़ रुपये कर्मचारियों का बकाया,
      छोड़कर चली गई।

    केंद्र ने O.P.S. के बाद रोक दिए 1,600 करोड़ रुपये

    सीएम सुक्खू ने कहा कि ओपीएस लागू करने के बाद केंद्र सरकार ने 1,600 करोड़ रुपये की ग्रांट रोक दी।
    आपदा के समय भी केंद्र से मदद नहीं मिली—

    कुल्लू में संकट के समय वायुसेना की मदद नहीं दी गई। लेकिन हिमाचल सरकार ने चंद्रताल से 350 पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर मिसाल पेश की, जिसकी विश्व बैंक और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी सराहना की।

    भाजपा नेताओं ने हिमाचल की संपदा बेची — सुक्खू का बड़ा आरोप

    मुख्यमंत्री ने भाजपा पर प्रदेश की संपदा बेचने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा शराब ठेकों में भारी हेराफेरी की गई, 4,500 बीघा जमीन मात्र 112 करोड़ में दे दी गई, 23 वर्ष बाद वाइल्ड फ्लॉवर होटल को वापस सरकारी नाम कराया गया, जिससे JSW से 250 करोड़ की आय सुनिश्चित हुई। उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्राकृतिक संसाधनों और संपत्तियों को बेचने वालों को जल्द बेनकाब किया जाएगा।

    यह लड़ाई अभी शुरुआत है, अगला चुनाव 52 सीटों के साथ जीतेंगे

    सुक्खू ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, और यह लड़ाई अंदर व बाहर दोनों मोर्चों पर लड़ी जाएगी।
    उन्होंने दावा किया कि अगला चुनाव कांग्रेस 52 सीटों के साथ जीतेगी।

    मुख्यमंत्री ने प्रमुख उपलब्धियों का विवरण दिया

    • ओपीएस बहाली से 1.36 लाख कर्मचारियों को राहत।

    • इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत 35,687 महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि।

    • अन्य पेंशनधारी महिलाओं की पेंशन भी बढ़कर 1500 रुपये।

    • 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना से युवाओं को नई ऊर्जा।

    • पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शिक्षा लागू।

    • गाय के दूध पर 51 रुपये, भैंस के दूध पर 61 रुपये MSP—देश में पहली पहल।

    • गोबर खरीद योजना 300 रुपये/क्विंटल की दर पर।

    • कृषि व बागवानी के लिए यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली और नई हिमाचल बागवानी नीति।

    • अब तक 23,200 सरकारी नौकरियां, जो पिछली सरकार की तुलना में अधिक।

    #CongressGovt #Development #himachal #HimachalNews #HimachalProgress #HimachalVikas #JanSankalp #Mandi #PublicRally #SukhuGovt
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 1 8 3
    Users Today : 88
    Total Users : 107183
    Total views : 214696
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.