Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Himachal : ऑनलाइन मुनाफे के लालच में शिमला के व्यक्ति ने गंवाए 36 लाख रुपये

शिमला जिले में ऑनलाइन ट्रेडिंग और ज्यादा मुनाफे के लालच में एक व्यक्ति ने 36 लाख रुपये गंवा दिए। फर्जी ट्रेडिंग ऐप और आईपीओ निवेश का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने ठगी की।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 13, 2025Updated:December 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में ऑनलाइन ट्रेडिंग और भारी मुनाफे के लालच में एक व्यक्ति ने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी गंवा दी। शातिर साइबर अपराधियों ने फर्जी कंपनी और आकर्षक निवेश प्रस्ताव का झांसा देकर उससे करीब 36 लाख रुपये ऐंठ लिए।पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता को कुछ दिन पहले एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ‘इंडनीव प्रो’ ट्रेडिंग एप कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कम समय में ज्यादा रिटर्न का भरोसा दिलाया। मुनाफे के लालच में आकर पीड़ित ने उनके कहने पर संबंधित एप डाउनलोड किया और ट्रेडिंग शुरू करने के लिए पहले 15 हजार रुपये जमा करवा दिए।

इसके बाद साइबर अपराधियों ने फर्जी आईपीओ एमवी फोटोवोल्टाक पावर में निवेश का लालच दिया। लगातार फोन कॉल और बड़े रिटर्न के वादों के चलते पीड़ित ने चरणबद्ध तरीके से करीब 14 लाख रुपये और जमा करवा दिए। लालच का सिलसिला यहीं नहीं रुका। ठगों ने सर्विस चार्ज और अकाउंट प्रोसेसिंग के नाम पर 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी। बाद में यह कहकर डराया गया कि सर्वर की गलती से गलत अमाउंट क्रेडिट हो गया है, जिसे ठीक करने के लिए दोबारा 10 लाख रुपये जमा करने होंगे। जब इसके बाद 30 फीसदी प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर और पैसे मांगे गए, तब जाकर पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पीड़ित ने तुरंत 1930 राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर क्राइम सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह में यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले शिमला जिले में ही एक पेंशनर से भी ऑनलाइन निवेश के लालच में करीब 42 लाख रुपये गंवा लिए गए थे।

लालच बन रहा ठगों का सबसे बड़ा हथियार

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा मुनाफे, गारंटीड रिटर्न और फर्जी आईपीओ के लालच में न आएं। डीएसपी विपिन मेहता ने बताया कि इस मामले में 36 लाख रुपये की वित्तीय क्षति हुई है और पुलिस डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

लालच से बचें, सुरक्षित रहें

  • बिना मांगे आए ट्रेडिंग, निवेश या आईपीओ कॉल्स पर भरोसा न करें

  • गारंटीड रिटर्न का दावा करने वाले प्लेटफॉर्म से दूरी बनाए रखें

  • किसी भी निवेश कंपनी की जानकारी सेबी की आधिकारिक वेबसाइट से जांचें

  • अनजान ऐप या लिंक डाउनलोड न करें

  • किसी भी संदिग्ध कॉल या ऐप की शिकायत तुरंत 1930 पर करें

और पढ़ें : >> अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, हिमाचल में जमीन इंतकाल महीने में 2-3 बार

 

#CyberCrime #HimachalNews #ARBtimes #OnlineFraud #ShimlaNews #ऑनलाइननिवेश #ऑनलाइनलालच #ट्रेडिंगफ्रॉड #साइबरअपराध
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleHimachal : अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, हिमाचल में जमीन इंतकाल महीने में 2-3 बार
Next Article Himachal : लंदन में हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मिला ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवाॅर्ड
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

July 26, 2026

Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

July 24, 2026

Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

July 23, 2026

Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

July 23, 2026

Kangra : देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR दर्ज; सरकारी धन के दुरुपयोग-धोखाधड़ी का आरोप

July 20, 2026

Kangra : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

July 20, 2026

Himachal : शिमला पुलिस ने ध्वस्त किया 5 राज्यों में फैला अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क; चंडीगढ़ और मोहाली से दबोचे तस्कर

July 19, 2026

Shimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी

July 18, 2026

Shimla : पुलिस ने होटल में दबिश देकर पंजाब के 3 नशा तस्कर दबोचे; शोघी में 10 ग्राम चिट्टे के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार

July 18, 2026

Sirmaur : नाहन में कैदी को ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

July 18, 2026

Himachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 7 7
Users Today : 1
Total Users : 116877
Total views : 232071
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.