Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए इस साल वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल बदल गया है। शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं (SA-2) दिसंबर के पहले सप्ताह से ही शुरू करने का फैसला लिया है। आमतौर पर ये परीक्षाएं दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आयोजित की जाती थीं, लेकिन इस बार पंचायत और शहरी निकाय चुनावों के चलते तिथियों में बदलाव किया गया है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर लिया फैसला राज्य चुनाव आयोग ने शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर अवगत करवाया था कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला शिमला के रामपुर के रहने वाले युवा समाजसेवी पीयूष प्रार्थी को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए निफा (National Integrated Forum of Artists and Activists – NIFFA) द्वारा “यंग कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। साथ ही उनका नाम “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस बुक इंग्लैंड” में भी दर्ज किया गया है, जो कि हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। निफा की रजत जयंती स्थापना समारोह का भव्य आयोजन निफा की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 21 से 24 सितंबर 2025 तक चार दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा), वन अधिकार अधिनियम-2006 और लाडा के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान मंत्री ने गत बैठक के दिशा-निर्देशों पर हुई प्रगति की समीक्षा की। कूड़ा संयंत्र पोवारी में सूखे कचरे के संसाधन और उससे आय वृद्धि की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने पांगी नाले में अवैध डंपिंग पर कड़ा रुख अपनाते हुए तुरंत रोक के निर्देश दिए। सांगला क्षेत्र…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हाथों में झाड़ू और फावड़ा लिए, मन में गंदगी के खात्मे का संकल्प लेकर भद्राश गांव स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई। इस अभियान में एसजेवीएनएल के रामपुर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, ग्राम विकास समिति, महिला मंडल, और देवता गणेश यूथ क्लब भद्राश के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, विशेष रूप से कूड़ेदान के आसपास फैले कूड़े के ढेरों को हटाया गया। लंबे समय से सफाई कर्मचारी के नहीं आने से यहां गंदगी जमा हो गई थी। इस पहल के तहत लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया और नियमित सफाई रखने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर की रोवर एवं रेंजर इकाई के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2025 के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम रही “Act Now for a Peaceful World”, जो वैश्विक स्तर पर शांति के प्रति तत्काल प्रयासों का आह्वान करती है। इस आयोजन के अंतर्गत क्विज़ प्रतियोगिता, वाद-विवाद (Declamation) तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक संचालन हुआ, जिसमें कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भागीदारी विवरण: पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में 8-8 प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्विज़ प्रतियोगिता में 5 टीमों ने प्रतिभागिता…

Read More